Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»लोकसभा की जीत से गदगद सपा की अब महाराष्ट्र पर नजर, अखिलेश के भरोसेमंद इंद्रजीत कर पाएंगे कमाल?
    देश

    लोकसभा की जीत से गदगद सपा की अब महाराष्ट्र पर नजर, अखिलेश के भरोसेमंद इंद्रजीत कर पाएंगे कमाल?

    Social ScanBy Social ScanJuly 2, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव में बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद सपा की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है. इंडिया गठबंधन के साथ सपा महाराष्ट्र में कम से कम 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हालांकि, पार्टी की तैयारी विधानसभा की 35 सीटों पर है. सपा के इस विस्तार नीति को सफल बनाने के लिए अखिलेश यादव ने इंद्रजीत सरोज को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है.

    अखिलेश यादव के कार्यकाल में यह पहली बार है, जब समाजवादी पार्टी ने यूपी से बाहर किसी बड़े राज्य में अपने दिग्गज नेता को प्रभारी बनाकर भेजा है. ऐसे में सियासी गलियारों में इस नियुक्ति को लेकर 2 सवाल हैं. पहला, अखिलेश ने महाराष्ट्र की कमान इंद्रजीत सरोज को ही क्यों दी और दूसरा क्या सरोज महाराष्ट्र में कमाल कर पाएंगे?

    इंद्रजीत सरोज को ही कमान को?

    बहुजन समाज पार्टी से सपा में आए इंद्रजीत सरोज को संगठन का नेता माना जाता है. सरोज को 2019 में अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया था. सरोज अब तक कौशांबी, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद के इलाके देखते थे.

    2024 में सपा ने इन इलाकों की 4 में से 3 सीटों पर जीत हासिल की. सपा की इस जीत के बाद सरोज के यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की भी चर्चा थी, लेकिन इससे पहले ही अखिलेश ने उन्हें महाराष्ट्र की कमान सौंप दी है.

    सरोज पासी (दलित) समुदाय से आते हैं और महाराष्ट्र में इस समुदाय की आबादी करीब 10.5 प्रतिशत है. संख्या के हिसाब से देखा जाए तो महाराष्ट्र की हर विधानसभा में दलितों की आबादी 15 हजार के आसपास है.

    महाराष्ट्र में सपा का सबसे बड़ा चेहरा अबु आजमी हैं, जो मुस्लिम समुदाय के बड़े नेता भी माने जाते हैं. राज्य में इस समुदाय की आबादी करीब 11 प्रतिशत है. अखिलेश इन्हीं दोनों समुदाय को जोड़ने के लिए सरोज को प्रभारी बनाकर महाराष्ट्र भेजा है.

    महाराष्ट्र में सपा की दावेदारी क्या है?

    लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई ने एक समीक्षा बैठक की थी, जिसमें अबु आजमी ने महाराष्ट्र की 30-35 सीटों पर मजबूती से तैयारी करने के निर्देश दिए थे. आजमी इसके बाद अखिलेश यादव से मिले थे.

    महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के तहत सपा की कोशिश कम से कम 10 सीटों पर लड़ने की है. इसके पीछे पार्टी के 3 तर्क है-

    – 2009 में सपा को विधानसभा की 4 सीटों (मनखुर्द नगर, भिवानी ईस्ट, भिवानी वेस्ट और नवापुर) पर जीत मिली थी. 2019 में भी पार्टी ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी.

    – समाजवादी पार्टी 2019 में 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे कुल 0.69 प्रतिशत वोट मिले थे. 2009 में पार्टी का वोट प्रतिशत 0.74% था.

    – समाजवादी पार्टी का महाराष्ट्र के मुंबई अर्द्धशहरी और ठाणे-कोंकण जोन में जनाधार है. इन इलाकों में विधानसभा की करीब 50 सीटें हैं.

    इन 2 सिनेरियो से तय होगा सपा का परफॉर्मेंस

    महाराष्ट्र में सपा अगले चुनाव में करिश्मा कर पाएगी या नहीं, यह 2 सिनोरियो से तय होगा.

    1. इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे में सपा को कितनी सीटें मिलेगी. लोकसभा चुनाव में तमाम प्रयासों के बावजूद सपा को महाराष्ट्र में एक भी सीट नहीं मिली थी. इस बार अगर पार्टी को डिमांड के हिसाब से सीटें नहीं मिलती हैं, तो उसके परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. कुल मिलाकर महाराष्ट्र में सीट बंटवारा इंद्रजीत सरोज के लिए यह चुनौती पूर्ण रह सकता है.

    2. सपा महाराष्ट्र में चुनाव कैसे लड़ती है, यह भी पार्टी के परफॉर्मेंस पर असर डाल सकता है. हालिया लोकसभा चुनाव में सपा को इंडिया गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश में एक सीट मिली थी, लेकिन उसके उम्मीदवार का नामांकन ही खारिज हो गया. इस मामले में सपा हाईकमान पर उदासीन होकर चुनाव लड़ने का आरोप लगा था.

    महाराष्ट्र में इसी साल होने हैं चुनाव

    महाराष्ट्र में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है. राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिसमें सरकार बनाने के लिए कम से कम 145 सीटों की जरूरत होती है.

    राज्य में मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच है. एनडीए में शिवसेना, एनसीपी, बीजेपी, आरपीआई और मनसे जैसे दल है तो दूसरी तरफ इंडिया में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) जैसी पार्टियां शामिल हैं.

    बहुजन विकास अघाडी और एआईएमआईएम जैसी पार्टियां भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं.

    बात समाजवादी पार्टी की करें तो सपा ने 2019 में 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था, जिसमें उसे 2 पर जीत मिली. 2014 में उसने 28 उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें 1 पर जीत मिली.

    इंडिया गठबंधन में अगर सपा की दावेदारी बढ़ती है तो कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के सीट शेयरिंग पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. अभी तक यह चर्चा है कि तीनों ही दलों में बराबर-बराबर की सीटें महाराष्ट्र में बंट सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    मनचलों की एक न चली! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी पड़ी भारी, जड़े कई थप्पड़

    July 12, 2024

    यूपी में हार का ठीकरा किसके सिर फूटा,15 पेज की रिपोर्ट क्या दे रही संकेत?

    July 18, 2024

    ‘जो नाम लिख गया, अब नहीं हटेगा’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये क्या बोल गए मुजफ्फरनगर के दुकानदार?

    July 22, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?