Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    Friday, March 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»मैसेज भेजकर रेव पार्टी में बुलाने वाली इवेंट मैंनेजर कशिश गिरफ्तार, पब, रेस्टोरेंट और होटलों से रखती थी संपर्क
    मध्यप्रदेश

    मैसेज भेजकर रेव पार्टी में बुलाने वाली इवेंट मैंनेजर कशिश गिरफ्तार, पब, रेस्टोरेंट और होटलों से रखती थी संपर्क

    Social ScanBy Social ScanJune 14, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    इंदौर। रालामंडल क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी की इवेंट मैनेजर कशिश वाधवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। छह दिन से सरगर्मी से ढूंढ रही तेजाजी नगर पुलिस ने कशिश को बाणगंगा क्षेत्र से पकड़ा है। आयोजक सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी की तलाश है।

    डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक, रिवेरा फार्म पर शनिवार रात आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल की टीम ने छापा मारा था। आरोपित सोनू गुप्ता, रितेश यादव, हितेश सिंघानी द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। मौके पर गांजा, गोगो पेपर, शराब मिली थी।

    पुलिस ने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। कशिश वाधवानी ने इवेंट का जिम्मा लिया था। पब, रेस्टोरेंट और होटलों से संपर्क रखने वाली कशिश ही देर रात पार्टी के शौकीन युवक-युवतियों को मैसेज भेजती थी। पुलिस ने कशिश को आरोपित बनाया लेकिन वह फरार हो गई। गुरुवार को पुलिस ने उसे पैनजान कालोनी (बाणगंगा) से गिरफ्तार कर लिया।

    मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में पकड़े गए ड्रग्स पैडलर्स से चौंकाने वाली जानकारी मिली है। शहर में सप्लाई होने वाली महंगी ड्रग्स (एमडीएमए) नाइजीरियन तस्करों द्वारा भेजी जा रही है। पैडलर का दिल्ली और मुंबई के नाइजीरियन से सीधा कनेक्शन मिला है। अफसरों ने तस्करों की रिपोर्ट तैयार की है। पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता के मुताबिक, शहर में जगह-जगह ड्रग्स बिकने की सूचना पर चारों जोन के डीसीपी ने आपरेशन ईगल क्ला (बाज का पंजा) की शुरुआत कर 400 से ज्यादा पैडलर्स को पकड़ा था।

    पुलिस ने कुछ आरोपितों से गांजा, ब्राउन शुगर, स्मैक बरामद की है। राजेंद्र नगर पुलिस ने एक पैडलर से 20 ग्राम मिथाइलीनडाईआक्सी मेथेमफेटामाइन (एमडीएमए) जब्त की। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मुंबई के नाइजीरियन तस्करों से जुड़ा है। नाइजीरियन कालोनी में रहने वाला यह तस्कर एमडीएमए की सप्लाई करता है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा के मुताबिक, पुलिस को आरोपित तस्कर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल चुकी है।

    गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की जाएगी। जोन-2 के अंतर्गत आने वाले लसूड़िया थाना में भी एक युवक को एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में समलैंगिक पार्टी में शामिल होने आया था। पूछताछ में आरोपित ने दिल्ली के नाइजीरियन का नाम कबूला। डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, इंटरनेट कालिंग का उपयोग करने वाले इन तस्करों को पकड़ना आसान नहीं है।

     

    डग-बड़ौद से आ रही ब्राउन शुगर

     

     

     

    ब्राउन शुगर सप्लाई में पकड़े आरोपितों ने बताया कि उनके तार डग-बड़ौद के तस्करों से जुड़े हुए हैं। आरोपित आर्डर लेकर एक निश्चित स्थान पर डिलीवरी देने आता है। ड्रग्स का पैकेट रखने के बाद पैडलर को बुलाते हैं। इन तस्करों के तार राजस्थान से जुड़े हैं।

     

    भोपाल से आ रही प्रतिबंधित सीरप

     

     

     

    सदर बाजार पुलिस ने प्रतिबंधित सीरप कोरेक्स की खरीद-फरोख्त करने वाले तस्करों को पकड़ा है। आरोपितों से पुलिस को भोपाल के मेडिकल संचालकों की जानकारी मिली है जो नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी

    March 27, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी

    March 27, 2026

    “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?

    March 27, 2026

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?