Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»जेल में पिता-पुत्र का हत्यारा मुकुल प्रहरियों से पूछ रहा बाहर निकलने का रास्ता
    मध्यप्रदेश

    जेल में पिता-पुत्र का हत्यारा मुकुल प्रहरियों से पूछ रहा बाहर निकलने का रास्ता

    Social ScanBy Social ScanJune 12, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे मिलेनियम कालोनी में दोहरे हत्याकांड का मुख्य आराेपित सेंट्रल जेल में बंद मुकुल सिंह सलाखों से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। बंदी मुकुल बातचीत में प्रहरियों से जेल से बाहर निकलने का तरीका पूछता है। कुछ बंदियों के साथ बातचीत में उसने जेल से भागने के बारे में भी बातचीत की। वह कोई गुप्त रास्ता जानना चाहता है जिससे कि वह बाहर निकल जाएं।

    जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं है

    जेल अधिकारियों का कहना है कि दो हत्या करके जेल पहुंचने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं है। उसे देखकर लगता नहीं है कि उसे अपने किए पर कोई ग्लानि है। बार-बार जेल से बाहर निकलने का रास्ता पूछने की जानकारी मिलने पर बंदी की 24 घंटे की निगरानी आरंभ कर दी गई है। जेल प्रहरी और अन्य बंदियों को मुकुल पर दृष्टि रखने के लिए कहा गया है।

    रेल कार्यालय अधीक्षक और उसके बेटे की हत्या की

     

    जेल बंद मुकुल ने 15 मार्च, 2024 को जबलपुर रेल मंडल कार्यालय के अधीक्षक राजकुमार विश्वकर्मा 52 वर्ष और उसके आठ वर्षीय बेटे तनिष्क की उनके रेलवे क्वार्टर में ही घुसकर धारदार वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। राजकुमार के शव को किचिन में पालिथिन में बंद कर दिया था। तनिष्क की हत्या करके उसके शव को फ्रिज के अंदर रख दिया था। मृतक राजकुमार की 14 वर्षीय बेटी का आरोपित मुकुल कथित प्रेमी बताया जाता है। उसके और नाबालिग के बीच में राजकुमार के बाधा बनने के कारण ही दोनों ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

     

    मैसेज करके हत्या बताया, 75 दिन तक पुलिस को छकाया

     

    दोहरे हत्याकांड के बाद मृतक की नाबालिग बेटी ने ही अपने स्वजन को मोबाइल से संदेश भेजकर वारदात की जानकारी दी थी। बताया था कि मुकुल ने आकर पापा और भैया को मार दिया है। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपित काफी देकर तक घटनास्थल पर ही रूके थे। दोनों ने रेलवे क्वार्टर में ही मैगी पकाकर खाया भी था। वारदात को अंजाम देकर दोनों बेहद आसान तरीके से फरार हो गए थे। मुख्य आरोपित मुकुल इतना शातिर है कि उसने फरारी के दौरान लगभग 75 दिनों तक पुलिस को छकाया। उसके बाद नाबालिग को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के पकड़े जाने के बाद उसका कथित प्रेमी और मुख्य आरोपित मुकुल भी जबलपुर पहुंचा। 30 मई को सिविल लाइंस थाना में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण किया।

     

    बस यही सोचता और पूछता है कि बाहर निकलने क्या करना होगा

     

    सेंट्रल जेल के अधिकारियों के अनुसार बंदी मुकुल की प्रत्येक गतिविधि को गंभीरता के साथ देखा जा रहा है। उससे जेल प्रहरी कुछ भी पूछते है तो वह सीधे अपने मतलब की बात पर आ जाता है। वह दिन भर सब यहीं सोचता है कि जेल से बाहर कैसे निकला जाए। उसने कुछ बंदियों के साथ बातचीत में जेल भागने के बारे में भी बातचीत की है। प्रहरियों से बातचीत करता है तब भी उनसे यहीं पूछता है कि बाहर निकलने के लिए क्या करना होगा। वह जमानत के रास्ते भी पूछता है। कुछ बंदियों से मुकुल ने यह भी कहा कि वह उसकी जमानत की व्यवस्था करा दें वह बाहर निकलकर उनका हिसाब कर देगा। उसके बारे में मिल रही जानकारियों को लेकर जेल प्रशासन सतर्क है।

     

    स्वजन अभी तक नहीं आए मिलने

     

    मुकुल सिंह ने जिस कालोनी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया उसके स्वजन भी वहीं पर रहते है। मृतक और जेल बंदी मुकुल के रेलवे क्वार्टर आसपास ही स्थित है। मुकुल के पिता आरपी सिंह भी जबलपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। पूर्व में भी मुकुल वर्ष 2023 में उसकी कथित नाबालिग प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ और उसके अपहरण के आरोपित में जेल की हवा खा चुका है। तब 15 दिन में ही मुकुल के पिता आरपी सिंह ने उसकी जमानत करा लिया था। मुकुल को अभी भी आशा है कि उसके पिता मामला ठंडा हाेते ही उसकी जमानत करा लेंगे। हालांकि जेल में बंद मुकुल से गत एक सप्ताह में उसका कोई भी स्वजन या मित्र, मुलाकात करने के लिए नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?