Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»छत्तीसगढ़»5000 की भीड़, 125 पुलिसकर्मी और 2 घंटे तक जलता रहा छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार; हिंसा की कहानी
    छत्तीसगढ़

    5000 की भीड़, 125 पुलिसकर्मी और 2 घंटे तक जलता रहा छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार; हिंसा की कहानी

    Social ScanBy Social ScanJune 11, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ का बलौदा बाजार रविवार को हिंसा की आग में जल उठा. जमकर पथराव और आगजनी हुई. सतनामी समाज के लोगों ने खूब बवाल काटा. बेकाबू भीड़ ने कलेक्टर भवन में आग लगा दी. पास में ही जिला पंचायत भवन और तहसील ऑफिस भी था, यहां भी तोड़फोड़ कर आगजनी की गई. 100 से अधिक गाड़ियां जला दी गईं. पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी निशाना बनाया गया. पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

    प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लाचार नजर आया. प्रदर्शनकारी एक-एक कर गाड़ियों में आग लगा रहे थे. सरकारी संपत्ति को ध्वस्त कर रहे थे. कार्यालयों में घुसकर दस्तावेजों को फाड़ रहे थे, लेकिन अधिकतर पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने में लगे हुए थे. जो पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के सामने डटे थे, उन पर पत्थरों की बारिश हो रही थी.

    पुलिस को आंदोलन की जानकारी थी

    ऐसा नहीं है कि सतनामी समाज के आंदोलन की जानकारी पुलिस को नहीं थी. बलौदा बाजार के एसपी सदानंद कुमार खुद मानते हैं कि सतनामियों ने पुलिस को लिखित में प्रदर्शन की जानकारी दी थी. हालांकि, एसपी ये भी बताते हैं कि पुलिस को ये बताया गया था कि आंदोलन पूरी तरीके से शांतिपूर्ण तरीके से होगा.

    5000 से अधिक थे प्रदर्शनकारी

    बलौदा बाजार में कलेक्टर भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या 5000 से ज्यादा थी. वहीं पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग सवा सौ के करीब थी. भीड़ बैरिकेड को हटाकर आगे बढ़ने लगी, तो पुलिसकर्मी उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़े. लेकिन पुलिसकर्मियों को धक्का देते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट भवन की ओर बढ़ गए.

    प्रदर्शनकारी दोपहर एक बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे. दोपहर तीन बजे शहर के दशहरा मैदान से होते हुए प्रदर्शनकारी साढ़े तीन बजे तक कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच गए. इसके बाद हंगामा मचाना शुरू कर गिया. सवा चार बजे तक कलक्ट्रेट भवन और एसपी ऑफिस को आग के हवाले कर दिया. साढ़े पांच बजे तक खूब बवाल काटा.

    ऐसे जुटाई भीड़

    सूत्रों के मुताबिक, इसकी प्लानिंग पहले से ही हो रही थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को रैली में हिस्सा लेने के लिए कहा गया गया था. इस घटना ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ इंटेलिजेंस सिस्टम की भी पोल खोल कर रख दी है.

    पहले दमकल वाहनों को निशाना बनाया

    जब कार्यालय जल रहे थे, तो आग बुझाने के इंतजाम भी फेल नजर आए. क्योंकि भीड़ ने सबसे पहले दमकल वाहनों को निशाना बनाया. कार्यालय के बाहर खड़ीं दमकल की गाड़ियों में सबसे पहले आग लगाई. यही वजह रहा कि आग बुझाने में देरी हुई. हिंसा में लगभग 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. अब शहर में धारा 144 लागू है. सीएम विष्णु देव साय ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है.

    क्यों नाराज हैं सतनामी?

    बलौदा बाजार के महकोनी में संत अमरदास की तपोभूमि है. यहां पर असामाजिक तत्वों ने 15 मई को सतनामी समाज के पवित्र प्रतीक जैतखाम को काट दिया था. जैतखाम सतनामी समाज का एक पवित्र चिह्न है, जिसकी पूजा होती है. इसके ऊपर सफेद रंग की ध्वजा फहराई जाती है. सतनामी समाज ने इसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की है. घटना के विरोध में सतनामियों ने 10 जून को बलौदा बाजार में आंदोलन करने का निर्णय लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले से दो सगे भाईयों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की गई जान

    July 27, 2024
    Read More

    छत्तीसगढ़ : पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल

    July 26, 2024
    Read More

    रायपुर नालंदा परिसर की तरह छत्तीसगढ़ के शहरों में बनेगी लाइब्रेरी… छात्रों को CM विष्णुदेव साय की सौगात

    July 25, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?