Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम: महुआ, अभिषेक, युसुफ और शत्रुघ्न सिन्हा में कौन आगे- कौन पीछे
    देश

    पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम: महुआ, अभिषेक, युसुफ और शत्रुघ्न सिन्हा में कौन आगे- कौन पीछे

    Social ScanBy Social ScanJune 4, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है. आज मतगणना के दौरान मूलतः टीएमसी और बीजेपी के बीच टक्कर मानी जा रही है. इस चुनाव में डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, बहरामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान, कृष्णानगर से टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. मतगणना के दौरान पश्चिम बंगाल की इन हस्तियों पर लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी. इनके अतिरिक्त बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित कई हस्तियां चुनाव मैदान में हैं.

    मतों की गणना शुरू हुई है. अभिषेक बनर्जी, अधीर रंजन चौधरी, महुआ मोइत्रा आगे चल रहे हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बीजेपी पर बढ़त बना ली है. पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के बाद पार्टी में दूसरे नंबर के नेता हैं. उन पर पार्टी के संगठन का दायित्व है. वह इसके पहले पहले साल 2014 और 2015 में डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं और इस बार तीसरी बार हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में हैं. उनके खिलाफ अभिजीत कुमार बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जबकि माकपा ने प्रातिकुल रहमान को उम्मीदवार बनाया है.

    डायमंड हार्बर में 72.87 फीसदी मतदान हुआ है. यह सीट काफी अहम हैं, क्योंकि इस सीट से अभिषेक बनर्जी उम्मीदवार हैं और उनकी हार और जीत का पार्टी संगठन और बंगाल की राजनीति पर काफी असर पड़ेगा. टीएमसी ने अभिषेक बनर्जी की जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है.

    बहरामपुर में अधीर और पठान में मुकाबला

    दूसरी ओर, बहरामपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के नेता अधीर चौधर का गढ़ माना जाता है. बंगाल में ममता बनर्जी और अधीर चौधरी के बीच सियासी तकरार से अभी अवगत हैं. ममता बनर्जी लगातार अधीर चौधरी को पराजित करने की कोशिश कर रही हैं, हालांकि पिछले पांच लोकसभा चनावों से बहरामपुर में अपनी जीत दर्ज करते आ रहे हैं. इस बार ममता बनर्जी ने पूर्व किक्रेकर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है. बहरामपुर में युसूफ पठान और अधीर चौधरी के बीच टक्कर मानी जा रही है. बहरामपुर मुस्लिम बहुल इलाका है. युसूफ पठान मुस्लिम होने के साथ-साथ क्रिकेट स्टार हैं. ऐसे में वह अधीर के गढ़ में सेंध लगा सकते हैं. हालांकि चुनाव परिणाम से ही यह साफ हो पाएगा कि जीत आखिर किसे मिलती है.

    महुआ मोइत्रा क्या लौट पाएंगी लोकसभा?

    उसी तरह से कृष्णानगर से टीएमसी ने फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया है. कैश-गिफ्ट के बदले लोकसभा में सवाल पूछने को लेकर लगे आरोप के बाद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन ममता बनर्जी ने फिर से उन्हें कृष्णानगर का उम्मीदवार बनाया है और ममता बनर्जी ने खुद उनके समर्थन में सभा करते हुए महुआ मोइत्रा को जिताने की अपील की है. दूसरी ओर, बीजेपी ने उनके खिलाफ राजमाता अमृता रॉय को उतारा है. बता दें कि कृष्णानगर कभी बीजेपी का गढ़ हुआ करता था. इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी ने साल 1999 में जीत हासिल की थी और केंद्रीय मंत्री भी बने थे. इस कारण यह सीट पर भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है.

    शत्रुघ्न सिन्हा फिर मैदान में, बीजेपी से मुकाबला

    बॉलीवुड सुपर स्टार और टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से फिर से चुनाव मैदान में हैं. 2022 के लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा ने इस सीट से बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल को पराजित कर जीत हासिल की थी. टीएमसी ने पहली बार यह सीट जीती थी. उसके पहले इस सीट पर 2014 और 2019 में बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल की थी और मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाए गए थे, लेकिन साल 2019 में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था और बाद में टीएमसी में शामिल हो गये. उनके बाद शत्रुघ्र सिन्हा को ममता बनर्जी ने इस सीट से उतारा और उन्होंने जीत हासिल की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?