Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»युवती ने फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया 4 पेज का सुसाइड नोट
    मध्यप्रदेश

    युवती ने फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया 4 पेज का सुसाइड नोट

    Social ScanBy Social ScanMay 31, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गायत्री शक्ति पीठ के समीप अपने दादाजी के पास रह रही 20 वर्षीय युवती आशा पुत्री मोहनलाल मेघवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था।

    गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव पिपलियामंडी पहुंचा। यहां पर युवती के स्वजनों व अन्य लोगों ने युवती के शव को महू-नीमच राजमार्ग की सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक युवती के मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम किया।

    सूचना पर मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी पुलिस बल सहित पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा कर समझाइश दी, लेकिन आक्रोशित लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। आक्रोशित लोगों ने बताया कि हमारी पढ़ी-लिखी ग्रेजुएट लड़की को मरने पर मजबूर करने वाले दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो तथा उनका मकान जमीदोज किया जाए।

    इन्हीं मांगों को लेकर लगभग 2 घंटे प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान राजमार्ग की सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस दौरान एसडीएम राहुल चौहान, तहसीलदार ब्रजेश मालवीय भी पहुंचे। उन्होंने भी प्रदर्शन कर लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर स्वजन अड़े रहे।

    इस दौरान मंगलेश सूर्यवंशी, श्यामलाल जोकचंद भी पहुंच गए थे। उन्होंने भी प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। ASP गौतम सोलंकी भी पहुंचे उन्होंने मृतका के स्वजनों से चर्चा की। मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। मृतका का सुसाइड नोट मिला है, उसमें जो भी दोषी है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

    ASP से चर्चा के बाद आक्रोशित स्वजन मान गए और चक्का जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने भी तत्काल नगर परिषद की एम्बुलेंस में शव को रखकर स्वजनों को साथ रवाना किया और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

    मृतका के स्वजनों की मांग थी कि सुसाइड नोट में जिसका जिक्र है, उन्हीं जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो। उसका मकान तोड़ा जाए। आरोप लगाया गया की कुछ लोग मृतका को धमकाने भी आए थे। चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, नारायनगढ़ थाना प्रभरी अनिल रघुवंशी, मल्हारगढ थाना प्रभारी राजेन्द्र पंवार भी पहुंचे थे।

     

    दादाजी के पास रहती थी युवती

     

    मृतक युवती अपने दादाजी 55 वर्षीय बगदीराम मेघवाल के पास रह रही थी। बुधवार की शाम को दादाजी सब्जी खरीदने गए थे। वे वापस लौटे तो दरवाजा लगा हुआ था। जैसे ही दादाजी घर में घुसे तो घर में उनकी पोती आशा फंदे पर लटकी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

    आसपास के लोगों ने शव को नीचे उतारकर कार से पिपलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने स्वजनों के बयान लेकर गुरुवार को सुबह नगर परिषद की एंबुलेंस से शव को पीएम के लिए मंदसौर भेज दिया था।

    मंदसौर में पीएम के बाद एंबुलेंस शव लेकर सुबह 11 बजे पिपलिया चौपाटी पहुंची तो स्वजनों ने मृतका शव सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। तपती गर्मी में महिलाये ओर पुरुष सड़क पर शव को रखकर दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे।

     

    युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो किए अपलोड

     

    इधर उज्जैन के ही महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट किसी व्यक्ति ने हैक कर लिया। इसके बाद उस पर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर दिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

    पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती प्राइवेट जॉब करती है। उसके मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आइडी अज्ञात बदमाश ने हैक कर ली। इसके बाद उसके अकाउंट पर फोटो, स्टोरी व आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए। युवती के परिचितों ने फोन कर उसे इसकी जानकारी दी थी।

    युवती को हैकर ने मैसेज कर मिलने बुलाया और धमकी भी दी। इस पर उसने स्वजन को जानकारी दी थी। जिसके बाद स्वजन उसे थाने लेकर पहुंचे और अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ व आई एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आशंका है कि युवती का अकाउंट व मोबाइल उसके किसी परिचित युवक ने ही हैक किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?