Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»कलकत्ता HC ने रद्द किए 5 लाख OBC सर्टिफिकेट… क्या है बंगाल में ओबीसी आरक्षण का गणित, क्या लोगों की नौकरियां जाएंगी?
    देश

    कलकत्ता HC ने रद्द किए 5 लाख OBC सर्टिफिकेट… क्या है बंगाल में ओबीसी आरक्षण का गणित, क्या लोगों की नौकरियां जाएंगी?

    Social ScanBy Social ScanMay 23, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को झटका लगा है. कोर्ट ने 2010 के बाद जारी हुए ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है. कहा गया है कि इन सर्टिफिकेट को नियम के विरुद्ध जारी किया गया था. OBC सर्टिफिकेट को जारी करने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस राजशेखर मंथा की बेंच ने यह फैसला दिया.

    कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ममता बनजी का कहना है कि उनकी सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी. सरकार इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी. इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूलों में लगभग 26,000 नौकरियां भी रद्द की थी. ममता बनर्जी का कहना है, उन्होंने नौकरियों को रद्द करने का आदेश भी नहीं स्वीकार किया है.

    आइए इसी बहाने जाते हैं कि पश्चिम बंगाल में क्या है ओबीसी आरक्षण का गणित, कब बना था आरक्षण को लेकर कानून, इसे रद्द करने की क्या-क्या वजह बताई गईं और जो ओबीसी कैंडिडेट पहले से नौकरी में हैं उनका क्या होगा?

    कब लागू हुआ आरक्षण और क्यों रद्द हुए OBC सर्टिफिकेट ?

    ममता सरकार ने 2012 ने एक कानून लागू किया था, जो ओबीसी वर्ग को आरक्षण देता है. इस कानून के कारण पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी में ओबीसी कैंडिडेट को आरक्षण मिलना शुरू हुआ. इसके कुछ प्रावधान को कोर्ट में चुनौती दी गई. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 2012 के उस कानून के प्रावधान को रद्द कर दिया. इस कानून के कारण दो कैटेगरी बनाई गई थीं OBC-A और OBC-B, जिसमें कई जातियों को ओबीसी में शामिल किया गया था.

    याचिका में दावा किया गया था कि 2010 के बाद जितने भी ओबीसी सर्टिफिकेट जारी हुए उसमें 1993 के पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग कानून का पालन नहीं किया गया. जो वास्तविकता में पिछड़े वर्ग से जुड़े थे, उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया गया.

    हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर सरकार ओबीसी लिस्ट बनाती है तो उसे पिछड़ा वर्ग आयोग की राय और सलाह अनिवार्य तौर पर लेनी होगी. मुसलमानों की 77 जातियों को सरकार ने पिछड़ा वर्ग में शामिल कर उनका अपमान किया है. चुनावी बैंक और वोटों के लिए ऐसा किया गया.

    पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण का गणित

    पश्चिम बंगाल सरकार ओबीसी वर्ग को 17 फीसदी आरक्षण देती है. इसे दो हिस्सों में बांटा गया है. OBC-A और OBC-B. OBC-A कैटेगरी में 81 जातियां हैं, इसमें से 56 मुस्लिम हैं. वहीं, दूसरी कैटेगरी OBC-B में 99 जातियां हैं जिसमें 41 जातियां मुस्लिम हैं.

    अब कोर्ट ने कहा है कि मुसलमानों की 77 जातियों को सरकार ने पिछड़ा वर्ग में शामिल कर उनका अपमान किया है. 77 समुदायों में से, 42 को 2010 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार ने ओबीसी दर्जे दिया था. अदालत ने कहा, इनमें से 41 मुस्लिम थे. फैसले के अनुसार अन्य 35 जिनमें से 34 मुस्लिम थे उसे टीएमसी सरकार ने 11 मई 2012 को नोटिफिकेशन जारी करके ओबीसी लिस्ट में शामिल किया.

    इस तरह ज्यादातर मुस्लिमों को ओबीसी की लिस्ट में शामिल किया गया. कोर्ट का कहना है कि ऐसा करते समय पिछड़ा वर्ग आयोग से राय-मशविरा नहीं किया गया. जो गलत है.

    क्या सर्टिफिकेट से मिली नौकरियां जाएंगी?

    कोर्ट के इस फैसले से 5 लाख लोगों के ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द हो गए हैं. ऐसे में सवाल है कि जिन्हें सर्टिफिकेट से नौकरियां मिलीं, उनका क्या होगा? कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि इस दौरान जिन्हें सरकारी नौकरी दी गई हैं, उनकी जॉब सुरक्षित हैं. उनकी नौकरियां नहीं जाएंगी. कोर्ट का कहना है कि जो लोग भर्ती प्रक्रिया में हैं, उनकी नौकरी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

    पश्चिम बंगाल सरकार ने इस कानून के जरिए मुस्लिम समुदाय की 77 जातियों को सरकारी नौकरियों के 37 अलग-अलग तरह के वर्ग में नौकरियां दी गई थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Read More

    डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा

    March 28, 2026
    Read More

    हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण

    March 28, 2026

    डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा

    March 28, 2026

    हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार

    March 27, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?