Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    • बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»लोकसभा की पिच पर विधानसभा की तैयारी, क्या है लालू की जातीय गोलबंदी का गणित?
    देश

    लोकसभा की पिच पर विधानसभा की तैयारी, क्या है लालू की जातीय गोलबंदी का गणित?

    Social ScanBy Social ScanMay 23, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव का छठा चरण 25 मई को है. लालू प्रसाद एक के बाद दूसरे चरण में राजनीतिक बिसात मजबूत करते दिख रहे हैं. लालू प्रसाद लोकसभा चुनाव में अपनी रणनीति के मुताबिक ही दांव खेल रहे हैं. इसलिए लालू प्रसाद के लिए लोकसभा चुनाव फाइनल से पहले का सेमीफाइनल है. लालू जानते हैं कि बिहार में बीजेपी विरोधी दल के नेता के तौर पर तेजस्वी पदस्थापित हो चुके हैं. लोकसभा चुनाव में साल 2019 की तुलना में थोड़ा बेहतर परिणाम तेजस्वी को और बड़ा नेता बना देगा. इसलिए लालू प्रसाद माई समीकरण में विस्तार कर कुशवाहा समेत मल्लाह और भूमिहारों को भी जोड़ने की कवायद तेज कर दी है.

    लालू प्रसाद अपनी दो बेटियों के लिए प्रचार करने के अलावा चुनाव प्रचार में कहीं और बाहर नहीं निकले हैं. सारण और पाटलिपुत्र के अलावा लालू प्रसाद सशरीर कहीं देखे नहीं गए हैं. लेकिन लालू लोकसभा चुनाव के जरिए विधानसभा चुनाव के लिए बिसात विछाने में तेजी से काम कर रहे हैं. लालू प्रसाद लोकसभा चुनाव के बहाने विपक्ष के नेता के तौर पर तेजस्वी को और मजबूत करने का खेल बखूबी खेल रहे हैं. इसलिए बिहार में कांग्रेस के लिए कैंपेन करने राहुल गांधी एक बार भागलपुर में देखे गए हैं वहीं मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति भी कमोबेश कुछ ही बार रही है.

    लालू प्रसाद की नजरें कुशवाहा समेत मल्लाहों पर क्यों टिकी?

    लालू प्रसाद ने बड़ी ही चतुराई से कैंपेन का जिम्मा तेजस्वी यादव को देकर आगे कर दिया है और इस कवायद में तेजस्वी का साथ वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी देते दिख रहे हैं. लालू यादव जानते हैं कि पिछले चुनाव में सत्ता के मुहाने पर पहुंचकर सत्ता से दूर रह जाना आरजेडी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. इसलिए जनाधार को बड़ा करने के लिए लालू प्रसाद का प्रयास कुशवाहा समाज को जोड़ने का है. इसीलिए लालू प्रसाद ने लोकसभा चुनाव में यादव के बाद महागठबंधन में सबसे ज्यादा 8 टिकट कुशवाहा समाज के उम्मीदवारों को देकर नया राजनीतिक प्रयोग की शुरुआत कर दी है.

    औरंगाबाद, नवादा, मोतिहारी, पटनासाहिब, उजियारपुर, मुंगेर, खगड़िया और काराकाट में लालू प्रसाद ने कुशवाहा समाज को जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर टिकट कुशवाहा और धानुक समाज को दिया. लालू प्रसाद की इस कारगुजारी की वजह से एनडीए में तीन बड़े नेता कठिन दौर से गुजर रहे हैं. बिहार में लव-कुश समाज के नंबर वन नेता कहे जाने वाले नीतीश कुमार से कुशवाहा और धानुक समाज का मोहभंग होने लगा है, ऐसा औरंगाबाद,नवादाऔर मुंगेर में साफ देखा गया है. लालू प्रसाद के इस दांव से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्द्र कुशवाहा की भी सांसें फूलने लगी हैं. जाहिर है कुशवाहा समाज के दो बड़े नेता लालू प्रसाद के नए प्रयोग से सकते में हैं और उनकी स्थिति एनडीए में कमजोर पड़नी शुरू हो गई है.

    माना जा रहा है कि लालू प्रसाद 2025 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिठाने में लग गए हैं. इसलिए घटक दल के तौर पर मुकेश साहनी को महागठबंधन का हिस्सा बनाकर मुकेश साहनी की मल्लाह के बीच पकड़ को भी परखने का काम लालू प्रसाद ने अपने अंदाज में शुरू कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026
    Read More

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026
    Read More

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?

    September 12, 2026

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?