Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    • सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
    • सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»चारधाम यात्रा मार्गों पर प्राकृतिक/अन्य आपदाओं से निपटने को लेकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अन्तर्गत तीन स्थानों पर किया गया पूर्वाभ्यास
    उत्तराखण्ड

    चारधाम यात्रा मार्गों पर प्राकृतिक/अन्य आपदाओं से निपटने को लेकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अन्तर्गत तीन स्थानों पर किया गया पूर्वाभ्यास

    Social ScanBy Social ScanMay 2, 2024Updated:January 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रिपोर्ट: बलवन्त रावत

    टिहरी: चारधाम यात्रा से पूर्व गुरूवार को चारधाम यात्रा मार्गों पर प्राकृतिक/अन्य आपदाओं से निपटने को लेकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अन्तर्गत तीन स्थानों पर पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया।

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि आपदा प्रबन्धन विभाग के तत्वाधान में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा मार्गों यथा राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकाशी के स्थान-स्यांसू (किमी 110) में भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकाशी के स्थान-चम्बा धनौला पैट्रोल पम्प (किमी 60) में भूकम्प तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 ऋषिकेश-कीर्तिनगर के स्थान-मूल्यगांव के समीप (किमी 304) में एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर पलटने की घटना पर पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान प्राकृतिक/अन्य आपदाओं के आने पर विभिन्न स्तरों पर सर्च एवं रेस्क्यू प्रबन्धन, राहत और बचाव कार्य, स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, संचार साधनों की वास्तविक स्थिति, रिलीफ कैंपों की स्थिति, आर्मी तथा पुलिस बल की तैनाती, भीड़भाड़ तथा ट्रैफिक प्रबन्धन तथा विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय आदि को मॉक एक्सरसाइज कर परखा गया। पूर्वाभ्यास कराने का मकसद मॉक एक्सरसाइज के दौरान कहीं कोई दिक्कत या तकनीकी कमी आने पर उसको दूर करना है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।

    पूर्वाभ्यास के तहत गुरुवार को-

    1. राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकशी के स्थान-चम्बा धनौला पैट्रोल पम्प (किमी 60) इंसिडेंट कमांडर/एसडीएम टिहरी संदीप कुमार ने बताया कि डीईओसी टिहरी से प्रातः लगभग 10.5 बजे में भूकम्प (7.4 तीव्रता) की सूचना प्राप्त हुई। भूकम्प से एक बिल्डिंग के जमीं दोज होने की खबर मिली है तथा निवासरत लोगों का मलबे में दबे होने की सूचना है। स्टेजिंग ऐरिया-पुलिस लाईन चम्बा के मैदान में समस्त उपलब्ध संसाधनों सहित आईआरएस/खोज बचाओ टीम एकत्रित हुई। इंसिडेंट कमाण्डर द्वारा उपस्थित खोज-बचाव टीमों को घटना की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर टीमों/टीम लीडरों को मय एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ/फायर/रेस्क्यू टीम/एम्बुलेंस/जेसीबी/विद्युत/जल संस्थान को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा यातायात को नियंत्रित किया गया। घटना स्थल पर मोबाइल नेटवर्क न होने पर सैटेलाईट फोन से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। घटना स्थल पर पहुंचकर टीम कमांडर द्वारा घटनास्थल पर सेफ्टी जोन बनवाकर रैंकिंग की गई तथा खोज-बचाव टीमों द्वारा संसाधनों/ जेसीबी द्वारा खोज-बचाव कार्य कर मलबे में दबे हुए लोगों का रेस्क्यू किया गया। 08 घायलों को मौके पर फर्स्ट एड देकर 108/एम्बुलेंस द्वारा सा.स्वा. केन्द्र चम्बा ले जाया गया। वहीं उपर की बिल्डिंग में टीन के अंदर फंसे एक व्यक्ति को कटर के माध्यम से टीन को काटकर बाहर निकाला गया तथा एक अन्य बिल्डिंग से एक व्यक्ति को रस्सियों की मदद नीचे लाकर फर्स्ट एड देकर सा. स्वा. केंद्र चंबा ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल पर सोर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसे फायर की मदद से बुझाया गया। बताया कि दुर्घटना में कुल 10 घायलों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें से 08 घायलों को फर्स्ट एड देकर 108/एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा भेजा गया। इनमें से एक घायल को एंबुलेंस की मदद से तथा 02 गंभीर घायलों को हैली सेवा की मदद से एम्स भेजा गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। 16 आपदा प्रभावितों को नगर पालिका कार्यालय चंबा में स्थित रैन बसेरा/राहत शिविर में ठहराया गया। उनकी मदद हेतु फूड यूनिट तैनात की गई है। इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, डीडीएमओ बृजेश भट्ट, ऑब्जर्वर (एनडीआरएफ) अमीर चन्द, एआरटीओ सतेन्द्र राज, ईई लोनिवि चम्बा जगदीश खाती, ईई पुनर्वास डी.एस. नेगी सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर, राजस्व, मेडिकल, पेयजल, विद्युत आदि अन्य विभागों की टीम मौजूद रही।

    2. राष्ट्रीय राजमार्ग-58 ऋषिकेश-कीर्तिनगर के स्थान-मूल्यगांव के समीप (किमी 304) इंसीडेंट कमांडर/एसडीएम देवप्रयाग सोनिया पंत ने बताया कि आज प्रातः 10ः05 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 ऋषिकेश-कीर्तिनगर के स्थान-मूल्यगांव के समीप (किमी 305) पर तहसील कीर्तिनगर में एक 30 सीटर बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल (सीएचसी बागी, देवप्रयाण एवं सीएचसी कीर्तिनगर को एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम तत्काल भेजने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीआरएफ ब्यासी को भी सूचित किया गया, पुलिस-प्रशासन, एनएच के अधिकारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। तीन एम्बुलेंस, 108 एवं 03 मेडिकल टीम संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर बस संख्या यूके 07पीए 3575 जो ऋषिकेश से बद्रीनाथ के लिए जा रही थी, जिसमें ड्राईवर-कंडक्टर सहित कुल 30 लोग सवार थे। बस मूल्यागांव बैण्ड पर तेज गति की वजह से सड़क पर पलट गई, जिसके फलस्वरूप पूछताछ एवं पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ कि पांच लोग सड़क से छिटकर खाई की ओर गिर गये हैं। तत्काल पुलिस एव एसडीआरएफ के जवानों को सर्च एवं रेस्क्यू हेतु खाई में भेजा गया, सर्च एवं रेस्क्यू उपरान्त 02 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मूल्यगांव हैलीपैड से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स हेतु भेजा गया। 02 सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर आब्जर्वेशन हेतु सीएचसी कीर्तिनकार भेजा गया। एक व्यक्ति रेस्क्यू के दौरान मृत पाया गया, जिसे पुलिस द्वारा पंचनामा करने के बाद पीएम हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। बस में सवार अन्य 25 व्यक्तियों की मेडिकल जांच कर दूसरी बस से गंतव्यों स्थान के लिए रवाना किया गया। बस को क्रेन द्वारा साइड कर एआरटीओ टिहरी गढ़वाल को सूचित किया गया। ट्रैफिक व्यवस्था पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुचारू करवाई गई।

    3. जिला आपदा कंट्रोल रूम में प्रातः 10ः03 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकाशी के स्थान-स्यांसू (किमी 110) में भूस्खलन की सूचना प्राप्त हुई। ऑब्जर्वर (एनडीआरएफ)/टीम कमाण्डर इन्स्पेक्टर भास्कर मेधी द्वारा इस संबंध में डीएम/एडीएम सहित संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना छाम को सूचना भेजी गई कि पहाड़ी से भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया है तथा भूस्खलन में 01 स्कूटी में 02 लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। स्टेजिंग ऐरिया आर्दश इण्टर कालेज छाम कण्डीसौड़ खेल मैदान से एनडीआरएफ, खोज-बचाव टीमों/एम्बुलेंस/जेसीबी को रवाना किया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा यातायात को नियंत्रित किया गया। खोज-बचाव टीमों द्वारा घायल नवीन पुत्र पदमलाल कण्डीसौड़ एवं शम्भूलाल पुत्र भजन दास ग्राम स्यांसू का रेस्क्यू किया गया, जिन्हें फर्स्ट एड देकर 108 की मदद से सीएचसी छाम ले जाया गया। संबंधित विभाग द्वारा अवरूद्ध मार्ग को खोला गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Read More

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Read More

    गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल

    October 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026

    गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल

    October 28, 2026

    आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026

    गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल

    October 28, 2026
    Most Popular

    पहले पत्नी को मारा, 4 महीने बाद ससुर का कत्ल, दामाद के खूनी खेल की कहानी

    July 22, 2024

    कानपुर की सड़क पर अय्याशी! कार में चल रहा था गंदा खेल, तभी हो गया हादसा और पहुंच गई पुलिस…

    July 28, 2024

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?