नैनीताल की झीलों पर अभी से संकट दिखने लगा है..पिछले 4 महिनों से बारिश नहीं होने से झीलों में पानी का लेवल तेजी से कम हो रहा है तो गर्मी के दौरान की चिंताएं दिखने लगी है…सरोवर नगरी की नैनीझील में ही अब तक 4 फिट पानी कम हो गया है तो यहीं हाल भीमताल नौकुचियाताल समेत अन्य झीलों का है..हालात इस कदर बिगड़ने लगे हैं कि गर्मी के दौरान की चिंताएं अभी से दिखने लगी है। आपको बतादें कि नैनीताल समेत अन्य झीलों पर पर्यटन के साथ स्थानीय पेयजल का भी भार है और बड़ी आबादी को पानी की स्पलाई इन्हीं झीलों से होती है..वहीं भीमताल और नौकुचियाताल झील तो सिचाई के लिये भी महत्वपूर्ण है। आपको बतादें कि आमतौर पर नैनीताल में 19 एमएलडी तक पानी की खपत होती है लेकिन पानी की कमी के चलते इसको 9 एमएलडी तक कर दिया जाता है..वहीं तेजी से गिर रहे पानी से स्थानीय लोग चिंतित हैं तो वहीं प्रशासन रोस्टिंग का विकल्प खोज रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Tuesday, March 24

