Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    • रुड़की सरकारी अस्पताल या दलालों की मंडी? मरीज को जबरन ले जाने के लिए तीमारदारों से सरेआम छीना-झपटी, वीडियो वायरल….
    • रूड़की में स्वास्थ्य ‘घोटाला’, सरकारी 108 एम्बुलेंस बनी प्राइवेट अस्पताल की दलाल, क्या नये स्वास्थ्य सचिव करेंगे कठोर कार्रवाई?
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»धमाका: धामी कैबिनेट के 19 बड़े फैसले! उपनल कर्मचारियों और गन्ना किसानों की हुई ‘बल्ले-बल्ले’!
    उत्तराखण्ड खास ख़बर राज्य समाचार

    धमाका: धामी कैबिनेट के 19 बड़े फैसले! उपनल कर्मचारियों और गन्ना किसानों की हुई ‘बल्ले-बल्ले’!

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री मौजूद रहे। इस बैठक में 19 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी। बैठक में गन्ना किसानों के लिए राहत देने, उपनल कर्मचारी को लाभ देने, शिक्षा और संस्कृति, पर्यटन और उद्योग, न्यायपालिका में सुधार सहित विभिन्न मुद्दों पर कैबिनेट में विस्तार से चर्चा हुई। कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट में हुए निर्णयों की जानकारी प्रदेश के गृह सचिव शैलेश बगौली ने दी। उत्तराखंड कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी है

    गन्ना किसानों के लिए राहत

    पेराई सत्र 2025-26 के लिए 270 करोड़ की शासकीय प्रतिभूति को मंजूरी दी गई है, जिससे चीनी मिलें ऋण ले सकेंगी।

    गन्ने के मूल्य को मंजूरी दी गई है, जिसमें अगेती गन्ने के लिए 405 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारित किया गया है।

    उपनल कर्मचारियों के लिए लाभ

    समान कार्य समान वेतन के तहत 10 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिससे लगभग 7000 से 8000 कर्मचारियों को फायदा होगा।

    2018 से पूर्व के बाकी कर्मचारियों को भी अलग से लाभ मिलेगा।

    भविष्य में उपनल के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों के लिए पुनर्वास कार्य ही किए जाएंगे।

    न्यायपालिका में सुधार

    विशेष न्यायालयों के गठन को मंजूरी दी गई है, जिसमें 16 न्यायालय और 144 पद स्वीकृत किए गए हैं।

    शिक्षा और संस्कृति

    उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का नाम उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम किया गया है।

    यूकॉस्ट के तहत अल्मोड़ा और चंपावत के साइंस सेंटर के लिए 6-6 पद स्वीकृत किए गए हैं।

    पर्यटन और उद्योग

    उत्तराखंड पर्यटन की नियमावली को मंजूरी दी गई है, जिसमें होम स्टे योजना का लाभ स्थानीय लोगों को ही मिलेगा।

    केदारनाथ धाम में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत बायो मास पैलेट बनाने की योजना को मंजूरी दी गई है।

    अन्य निर्णय

    निर्वाचन विभाग में सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।

    2024-25 की ऊर्जा विभाग की रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी।

    बागवानी मिशन के तहत एंटी हेलनेट पर भारत सरकार की 50% के साथ अब राज्य से 25% अतिरिक्त मिलेंगे।

    दून विवि में हिन्दू अध्ययन केंद्र के तहत 6 पदों (4 अकादमी, 2 अन्य) को स्वीकृति मिली।

    उत्तराखंड की विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सीएम को निर्णय के लिए अधिकृत किया गया है।

    खनन विभाग में नंधौर व अन्य नदियों में खनन का आदेश संशोधित किया गया है।

    विभिन्न खेल प्रतियोगिता के लिए विधायक स्तर की चैंपियन ट्रॉफी और एक लाख, सांसद स्तर पर चैंपियनशिप ट्राफी और 2 लाख, राज्य स्तर पर 5 लाख और ट्रॉफी मिलेगी।

    ब्रिडकुल रोपवे, टनल व कैविटी पार्किंग, ऑटोमेटेड या मेकैनिकल पार्किंग भी बनाएगा।

    बीएनएस की धारा 330 में दो पक्षों के सहमत होने पर विशेषज्ञ की जरूरत नहीं है। उसका एक फॉरमेट बनाने के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई है।

    यूसीसी में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जिसमें जनवरी 2025 से पूर्व शादी वालों को छह माह के बजाय एक साल में विवाह पंजीकरण कराना होगा।

    वन निगम की रिपोर्ट सदन में रखने पर मुहर लगाई गई है।

    #cmdhami #dehradun #socialscan #uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Read More

    भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 9, 2026
    Read More

    हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    June 9, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026

    भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 9, 2026

    हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    June 9, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?