महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। घेराव का कारण मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान और अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर उठे सवाल रहे।इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति द्वारा यह कहना कि महिलाएं 20–25 हजार रुपये में खरीदी जा सकती हैं, न केवल घोर आपत्तिजनक है बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस देश की बेटियां बिकाऊ नहीं हैं और भाजपा को यह स्पष्ट करना होगा कि महिलाओं को लेकर उसकी मानसिकता क्या है। उन्होंने मांग की कि भाजपा और संबंधित व्यक्ति को बिहार सहित पूरे देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला कांग्रेस लगातार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि अंकिता इस प्रदेश की बेटी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम सामने आया है, इसके बावजूद अब तक निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला विधायक और महिला मोर्चा को भी इस मुद्दे पर सामने आना चाहिए और सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। महिला कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिले।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
Wednesday, July 29

