Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»बारिश का कहर…हिमाचल से लेकर असम तक बाढ़ से त्राहिमाम! UP में 13 की मौत, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी
    देश

    बारिश का कहर…हिमाचल से लेकर असम तक बाढ़ से त्राहिमाम! UP में 13 की मौत, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी

    Social ScanBy Social ScanJuly 7, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है. यहां की नदियां उफान पर हैं, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालात यहां तक आ गए हैं कि राज्य के 30 जिलों में करीब 24.5 लाख लोग इस बाढ़ की चपेट में हैं. इधर, उत्तर प्रदेश में शनिवार की शाम 6:30 बजे तक 24 घंटे में बारिश की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई. इसी प्रकार जम्मू में पूरी रात हुई भारी बारिश की वजह एक 30 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई है. हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टेलीफोन पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की.

    उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा को भी केंद्रीय मदद का भरोसा दिया. कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत कार्य में जुटी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पूरा असम राज्य भयंकर बाढ़ की चपेट में है. राज्य के कछार, कामरूप, धुबरी, नगांव, गोलपाड़ा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, बोंगाईगांव, लखीमपुर, जोरहाट, कोकराझार, करीमगंज, कामरूप (महानगर), कामरूप और डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया आदि जिलों में आवागमन ठप है. लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है.

    असम में 52 लोगों की मौत

    इस राज्य में अब तक बाढ़ से 52 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और तूफान में भी 12 लोगों की जान गई है. असर सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है. यह नदी इस समय निमाटीघाट, गुवाहाटी, ग्वालपाड़ा और धुबरी आदि इलाकों में में कहर बरपा रही है. बराक नदी और इसकी सहायक नदियां भी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर चल रहीं हैं. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी के मुताबिक यहां आई विनाशकारी बाढ़ की वजह से अब तक 114 जंगली जानवरों की भी मौत हुई है. हालांकि काफी प्रयास के बाद शनिवार तक 95 जानवरों को बचाया जा सका है.

    बिहार में राहत कार्य तेज

    उधर, बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक नदियों में पानी का बहाव तेज होने की वजह से बांधों का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक सुपौल और उसके आसपास के क्षेत्र बसंतपुर में कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर चल रही है. खगड़िया, मधुबनी, जयनगर, झंझारपुर और बेलदौर में तो यह नदी शुक्रवार को चेतावनी स्तर को भी पार कर गई. ऐसे ही हालात शुक्रवार को अररिया जिले में भी देखने को मिला.

    यूपी में 13 लोगों की मौत

    यहां परमान नदी खतरे के निशान से भी ऊपर चली गई है. वहीं गोपालगंज और सिधवलिया में गंडक भी अपने रौद्र रूप में नजर आ रही है. इधर, भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे के अंदर 14 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले उत्तर प्रदेश के ही फतेहपुर, रायबरेली, मैनपुरी, बुलंदशहर, कन्नौज, कौशांबी, फिरोजाबाद, प्रतापगढ़ और उन्नाव में 13 लोग मरे हैं. जबकि एक महिला की मौत जम्मू में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में यहां औसतन 18.3 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, धर्मशाला और पालमपुर में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है.

    हिमाचल में 150 सड़कें बंद

    इसके चलते 150 से अधिक सड़कें बाधित हुई हैं. इनमें मंडी की 111, सिरमौर की 13, शिमला की नौ तथा चंबा और कुल्लू की आठ-आठ सड़कें शामिल हैं. इसी प्रकार बारिश की वजह एक तरफ जहां 334 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं, वहीं 55 जलापूर्ति योजनाएं भी ठप हो गई हैं. सर्वाधिक 214.6 एमएम बारिश धर्मशाला में हुई है. वहीं, पालमपुर में 212.4 एमएम तथा जोगेंद्रनगर में 169 एमएम बारिश दर्ज हुई है. मौसम विभाग ने 12 जुलाई को शिमला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. उधर, राजस्थान में भी भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. राज्य के बारां जिले में 24 घंटे के अंदर 195 एमएम बारिश हुई है. इसी प्रकार जयपुर, बूंदी, कोटा, टोंक में भी तेज बारिश हो रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….

    June 10, 2026
    Read More

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….

    June 10, 2026

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?