गोवा के एक रिसॉर्ट में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें उत्तराखंड के नौ निवासी शामिल थे। इन नौ में से चार लोग उसी रिसॉर्ट में कार्यरत थे। इन्हीं में से एक सुमित भी था, जिसकी असमय मृत्यु से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुमित अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सुमित के परिजनों से मिलने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उनके गांव छानी पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना दिखाने का है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की कि गोवा अग्निकांड में मारे गए सुमित सहित सभी उत्तराखंड के मृतकों के परिजनों को एकमुश्त सुनिश्चित राहत राशि दी जाए। साथ ही भविष्य में परिवारों पर आर्थिक संकट न आए, इसके लिए उन्हें रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस अपील पर गंभीरता से संज्ञान लेंगे और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

