तीन चार दिन पूर्व जसपुर नगर के जसपुर – भूतपुरी मार्ग पर नगर पालिका की भूमि और जबरन भूमि कब्जाने के मामले में जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने जसपुर पालिका चैयरमैन नौशाद सिद्दीकी एवं पालिका सभासदों के साथ जसपुर के टीआरसी सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जसपुर क्षेत्र के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य के पति पर दबंगई के साथ पालिका की सरकारी भूमि पर जबरन भूमि कब्जाने के मामले में विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुये पालिका प्रशासन के मना करने के बाद दिन ढ़लने के बाद उक्त जमीन पर फायरिंग कर पालिका कर्मियों को धमकाकर भगाने की वीडियो वायरल हुई। जसपुर विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि फायरिंग की आवाज साफ सुनाई दे रही है वहाँ से भाजपा नेता की दबंगई की आवाज भी वीडियो में आरही हैं ।घटना के दिन ही रात को पालिका कर्मियों की सूचना पर पालिका अध्यक्ष व जसपुर विधायक मौके पर पहुँच कर पुलिस प्रशासन की नाकामी के चलते अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे जिसपर जसपुर कोतवाल ने अपनी गलती की माफी मांगी घटना की जांच कर कानूनी कार्यवाही के आश्वासन दिया तब धरना समाप्त हुआ था। घटना की जांच पर जसपुर पुलिस प्रशासन ने फ़ायरिंग का मुकदमा तो दर्ज किया वो भी अज्ञात के नाम ।जिस पर पर विधायक ने सबलिया निशान लगाये उधरआज पत्रकारों से रूबरू होते हुए पालिका अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुये भाजपा नेता के हमसाज हो ने का आरोप लगाते हुए उक्त भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड वनवाने की बात कही ।तो मीडिया से रूबरू होते हुए वार्ड एक कि सभासद रूपा देवी ने पालिका की सरकारी भूमि जबरन अधिग्रहण के आरोपी द्वारा खुले तौर पर नाम लेकर सभासदों की खरीद फरोख्त की भी आरोप लगाया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
Wednesday, July 29

