मशहूर ज्योतिषाचार्य पंडित विभु गौड़ ने एक बार फिर श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में की गई अपनी भविष्यवाणी संबंधित पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है।
बता दें पं विभु गौड़ ने कुछ वर्षों पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बारे में भविष्यवाणी करी थी कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेंगे। उस समय पं विभु गौड़ की भविष्यवाणी संबंधित पोस्ट को एक निजी चैनल ने किन्हीं कारणों से हटा दिया गया था और भविष्यवाणी सच साबित हुई थी। अभी कुछ दिनों पहले पं विभु गौड़ ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के संबंध में भविष्यवाणी करी थी कि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वर्ष 2026 में दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते है। अब इस भविष्यवाणी को फिर से फेसबुक से हटवा दिया गया है।
दिलचस्प होगा यह देखना क्या यह भविष्यवाणी फिर से सही साबित होगी?
सोशल स्कैन से दूरभाष पर उन्होंने बताया की फेसबुक से पोस्ट को उन्होंने निजी कारणों से हटाया है
लेकिन वह अपनी भविष्यवाणी पर अडिग हैं कि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का राजनैतिक कद बढ़ना तय है फिर वह चाहे दोबारा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनना हो या केंद्रीय मंत्री …

