कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंडल मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश को लगातार दुर्गति की ओर ले जा रही है, जिससे आमजन बदलाव का मन बना चुके हैं। गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम शक्ति जनता के पास होती है और 2027 विधानसभा चुनाव में जनता मजबूती के साथ कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस प्रदेश में एक सक्षम, सशक्त और जवाबदेह सरकार देगी। गोदियाल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रही है और वे अध्यक्ष के रूप में लगातार संगठन को मजबूत करने व सभी नेताओं–कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर जोर दे रहे हैं। उनका दावा है कि यह एकजुटता आगामी विधानसभा चुनाव में साफ दिखाई देगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
Sunday, September 13

