जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने तमाम विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कालाढूंगी एवं कोटाबाग ब्लॉक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और लीकेज जैसी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई , शिविर में सड़क, पानी की तमाम समस्याएं लोगों ने विधायक के सामने रखी तो विधायक बिफ़र गए उन्होंने कहा कि जनता परेशान है । बजट होने के बावजूद भी अधिकारी कार्य करने में लापरवाही बरत रहे हैं,, लिहाजा वह अधिकारियों के खिलाफ ही धरना देंगे और काम नहीं करने वाले अधिकारियों के सस्पेंड होने तक धरना देंगे,, विधायक बंशीधर भगत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल लीकेज और खराब सड़कों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, इसलिए संबंधित विभाग तुरंत जनसुनवाई करते हुए समस्याओं का निस्तारण करें। बैठक में सिंचाई विभाग, जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे,, विधायक भगत ने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
Wednesday, July 29

