श्रीनगर गढ़वाल के गोला बाजार में “मि उत्तराखंडी छौं” कार्यक्रम के तहत आयोजित पहाड़ी परिधान प्रतियोगिता में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा में प्रतिभाग कर संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “सुण दीदी सुण भुली, मैं त अपण संस्कृति बचौंण चली”, और सभी से पर्वों व विशेष अवसरों पर पहाड़ी परिधान धारण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पार्षदों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। “स्वाणि नौनी, स्वाणु नौनु, द्वि झणां” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गढ़वाली परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विजेताओं में सोनाली (महिला वर्ग), अभय (पुरुष वर्ग), रचित गर्ग एवं मारिषा पंवार (युगल वर्ग), रश्मि (पार्षद महिला वर्ग), शुभम प्रभाकर (पार्षद पुरुष वर्ग) और संजय राणा (निगम कर्मचारी वर्ग) शामिल रहे। जिलाधिकारी ने निर्णायकों अंबिका रावत, शेखर काला और सुधांशु को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, भाषा, लोकनृत्य और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। पूरा आयोजन लोकगीतों, रंग-बिरंगे परिधानों और उल्लास से सराबोर रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

