उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एमआईयू पर हस्ताक्षर किया है — प्रदेश के सेवायोजन एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में टीवीएस मोटर्स के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत देहरादून, अल्मोड़ा और श्रीनगर की आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां युवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह पहल युवाओं के रोजगार और उनकी सैलरी में वृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में टाटा टेक्नोलॉजी, फैस्टो, अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स और फिलिप्स जैसी कंपनियों के सहयोग से 21 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किए जा चुके हैं, जिनके उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं। मंत्री ने बताया कि काशीपुर और हरिद्वार के सेंटरों में 92 प्रतिशत रोजगार दर दर्ज की गई है, और टीवीएस मोटर्स ने अगले छह माह में 200 युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदय द्वारा युवाओं को रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर दिए गए संदेश के साथ आज का यह एमओयू प्रदेश में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

