सोशल स्कैन की खबर का बड़ा असर!
सोशल स्कैन पर दिखाई गई खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को कर्णप्रयाग में जिला अधिकारी चमोली और उप-जिला अधिकारी कर्णप्रयाग के मौखिक निर्देशों के क्रम में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक सिमली विनोद कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक कर्णप्रयाग विवेक रावत, आबकारी सिपाही सचिन रावत, तथा आबकारी निरीक्षक कर्णप्रयाग नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

निरीक्षण टीम ने गोपनीय रूप से एक बोतल रॉयल स्टैग व्हीस्की की खरीदारी की, जिसकी एमआरपी ₹810 अंकित थी। लेकिन विक्रेता द्वारा वही बोतल ₹850 में बेची गई। यानी तय मूल्य से ₹40 अधिक कीमत वसूली गई।

जांच के दौरान विक्रेता ने इस गड़बड़ी का कारण ‘रहित स्टॉक में कमी’ बताया। वहीं, दुकान पर रेट लिस्ट भी निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाई गई।

आबकारी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी श्री गौरव सिंघल ने सोशल स्कैन की खबर का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई का आदेश दिया जिसकी वजह से यह कारवाई की गई


