वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने रुड़की को सांगठनिक जिला घोषित किया था, लेकिन लंबे समय से प्रतीक्षित भाजपा जिला कार्यालय अब जाकर बन पाया है। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांगठनिक जिला रुड़की में भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कार्यालय रुड़की क्षेत्र की छह विधानसभाओं की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह भवन भाजपा के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा का प्रतीक रहेगा। सीएम धामी ने कहा कि धनतेरस के शुभ अवसर पर इस कार्यालय का उद्घाटन होना एक सौभाग्य और शुभ संकेत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ संकल्प को सशक्त बनाते हुए इस दिवाली पर भारत में निर्मित उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें, जिससे देश के कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी, जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
Wednesday, September 16

