Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
    • अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    Friday, March 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»6 साल से क्यों खेल रही सीबीआई लुका- छुपी का खेल: जनसंघर्ष मोर्चा
    उत्तराखण्ड देश राज्य समाचार

    6 साल से क्यों खेल रही सीबीआई लुका- छुपी का खेल: जनसंघर्ष मोर्चा

    Social ScanBy Social ScanOctober 15, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हरीश रावत सरकार का स्टिंग क्या था इन ब्लैकमेलरों ने!           

    सीबीआई बनकर रह गई है सिर्फ कठपुतली !

    मोर्चा की पीआईएल पर इन तीनों को लिया गया था सीबीआई जांच के दायरे में |

    विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार का स्टिंग करने वाले तीन ब्लैकमेलरों/ जालसाजों यथा हरक सिंह रावत तत्कालीन मंत्री, उमेश शर्मा पत्रकार व मदन बिष्ट विधायक द्वारा ब्लैकमेलिंग/ जालसाजी व मोटी डील कर सरकार को अस्थिर करने के उद्देश्य से स्टिंग किया गया था, जिसको केंद्र सरकार की पूरी शह थी तथा इसी आधार पर रातों-रात राजभवन द्वारा हरीश रावत सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी गई थी |

    इन तीनों द्वारा साजिशन स्टिंग करने का मकसद सिर्फ निजी ही था न की जनहित | उक्त मामले में वर्ष 2016 में मोर्चा द्वारा इन ब्लैक मेलरों/ जालसाजों, जिन्होंने अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए स्टिंग को अंजाम दिया था, के नापाक इरादों को लेकर इन तीनों को भी सीबीआई जांच में पार्टी बनाने को लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी

    जिसमें मांग की गई थी कि अगर हरीश रावत सरकार गलत थी तो उनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश हो गए, लेकिन जिन्होंने स्टिंग को अंजाम दिया था क्या वो लोग पाक- साफ हैं, इनका क्या उद्देश्य था, स्टिंग किस उद्देश्य से किया गया था! इनके अपराधिक व जालसाजी वाले इतिहास का भी संज्ञान लिया जाना जरूरी है |

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मा. उच्च न्यायालय ने अगस्त 2018 को इन तीनों को भी सीबीआई जांच के दायरे में लिए जाने के निर्देश दिए |

    यानी इनके खिलाफ भी सीबीआई जांच के आदेश दिए गए | मा. न्यायालय के आदेश के क्रम में सीबीआई ने दिल्ली में दिनांक 23/ 10/19 को इन तीनों के खिलाफ चार सौ बीसी व भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया |

    इन तीनों में से हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा के भ्रष्टाचार व जालसाजी के मामले देश प्रदेश में जग जाहिर हैं |

    हैरान करने वाली बात यह है कि 6 साल हो गए हैं, लेकिन सीबीआई द्वारा सिर्फ इनको सीबीआई दफ्तर में उपस्थित होने का फरमान जारी किया जाता रहा है, लेकिन जांच के मामले में एक कदम भी सीबीआई आगे नहीं बढ़ पाई |

    ऐसे जालसाजों की वजह से प्रदेश लगातार गर्त में जा रहा है |

    प्रश्न यह उठता है कि क्या सीबीआई सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार पर के इसारे पर काम करने वाली कठपुतली है या विरोधियों पर शिकंजा कसने वाली ! मोर्चा केंद्र सरकार से मांग करता है कि कठपुतली बन चुकी सीबीआई को इन तीनों जालसाजों के खिलाफ जांच में गति लाने हेतु निर्देशित करे|

    कोई कितना भी बड़ा नेता या अधिकारी हो, मोर्चा के चाबुक से नहीं बच सकता|

    पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व दिलबाग सिंह मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026
    Read More

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

    March 27, 2026
    Read More

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    “4 साल बेमिसाल पूरी तरह फेल – मनोज तिवारी का सरकार पर बड़ा हमला”

    March 27, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

    March 27, 2026

    अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम

    March 26, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?