उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर दिये है, उन्होने भगवानपुर की निलंबित ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल की जगह उनके ताऊ भाजपा नेता देशराज कर्णवाल को उनकी जगह काम करने को नियमो की धज्जियाँ उड़ाते हुए सरकार पर हमला बोला हैं। दसौनी का कहना है की भाजपा सरकार अपने नेताओं की गलती में चुप रहती है और जब तक मीडिया में बाते नही चलती तब तक चुप बैठी रहती है। वही दसौनी के इस बयान की निंदा व पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ज़ीरो टोलरेंस की सरकार चल रही है, जिस प्रकरण को लेकर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है उस पर कार्यवाही भी कर दी गयी है। किसी भी पद – दल के भेदभाव के बिना धामी सरकार ने तुरंत कार्यवाही की है जो केवल भाजपा की सरकार में ही सम्भव दिखता है, वही बात करे कांग्रेस की तो वह मुद्दा विहीन है। जिस प्रकार से नगर निकाय चुनावों व पंचायत चुनावों में एक तरफा भाजपा की विजय हुई इस कारण कांग्रेस चिंता में है, वही 2027 में विधानसभा के चुनावों को नजदीक देख कांग्रेस और कांग्रेस के नेता तरह तरह के षड्यंत्र रच प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे है लेकिन प्रदेश की जनता उनके इन इरादों को समझती है, इसलिए पुनः भाजपा की जीत 2027 के चुनावों में निश्चित है जिसको लेकर कांग्रेस बौखलाहट में है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Wednesday, March 25

