कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में अग्निवीर (अग्निपथ) योजना के विरोध में आज से अभियान की शुरुआत की है। उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां सबसे ज्यादा युवा भारतीय सेना में अपना योगदान देते है। उत्तराखंड प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में अग्निवीर अग्निपथ के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। आज से यह अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा इस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय से हरि झंडी दिखाकर की । इस अभियान के दौरान उत्तराखंड में हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान 3 चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में गढ़वाल मंडल, दूसरी चरण में कुमाऊं मंडल और तीसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बेरोजगार युवाओं ओर माता पिता से भी हस्ताक्षर कराए जाएंगे। अभियान के बाद यह हस्ताक्षर हाइ कमान को सौंपे जाएंगे जिसके बाद केंद्र सरकार को अभियान के तहत किए गए हस्ताक्षर दिए जाएंगे ताकि जल्द से जल्द इस योजना बंद किया जाए और पहले कैसे जैसे चली आ रही सैन्य व्यवस्था को लागू किया जाए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

