रूडकी के मगलौर की नारसन चौकी पुलिस ने स्मार्ट मीटर मे छेड़छाड़ करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें ऊर्जा निगम का एस एस ओ टी जी 2 मोहम्मद अकरम उपनल कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस ने तत्काल ही इसकी सुचना ऊर्जा निगम के अधिकारीयों को दीं जिससे विभाग मे हड़कंप मच गया। आनन फानन मे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता उर्जा निगम की पूरी टीम मौक़े पर पहुंची और जांच मे जुट गई।देर शाम तक जांच के लिए अधिशासी अभियंता एस डी ओ के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी सब स्टेशन नारसन पहुंचे जहाँ मीटर की गंभीरता से जांच की गई। फिलहाल ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियो ने शक के आधार पर संविदा पर तैनात एस एस ओ अकरम अली की सेवाएं समाप्त करते हुए पुलिस को तहरीर दीं है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। दरअसल ऊर्जा निगम के नारसन बिजली घर के अवर अभियंता अभिषेक ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया है की सब स्टेशन नारसन बिजली घर पर पुलिस के द्वारा पकडे गए संदिग्ध लोगों ने स्वीकार किया है की उन्होंने एक स्टील फैक्ट्री मे लगे मीटर से भी छेड़छाड़ की है। जिसमें विद्युत कर्मचारी अकरम अली की संलिप्तता सामने आई है जिसकी जांच करने पर विधुत उपकरण मे छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसके चलते एस एस ओ अकरम अली समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं ऊर्जा निगम की टीम भी इस मामले की गंभीरता से जांच करने मे जुटी है। बड़ा सवाल यह है की श्री वासु स्टील फैक्ट्री में मीटर से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर आख़िरकार ऊर्जा निगम के अन्य अधिकारियो को बचाने की कोशिश में आख़िरकार कौन लोग है। यह भी जल्द खुलासा हो सकता है। हालांकि ऊर्जा निगम अधिकारियो का मानना है की इस मामले की बारिकी से जांच की जायेगी जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। वही मंडावली इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित श्री वासु कम्पनी की चर्चाएं भी जोरो पर है फिलहाल इस मामले ने ऊर्जा निगम के अधिकारियो की नींद उड़ा दी है। करोड़ों रुपए की बिजली चोरी का घोटाला आखिरकार किसकी इशारे पर चल रहा था और क्या और भी बड़े अधिकारी इसमें सम्मिलित है क्या उर्जा निगम उनको बचाने की कोशिश कर रहा है यह तो जांच पर निर्भर करता है
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

