सरकार, प्रशासन व खेल विभाग की लापरवाही होनहार खिलाड़ियों के हौसलों पर रांसी स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक की बदहाली भारी पड़ रही है। यहां सिंथेटिक ट्रैक जगह-जगह टूट गया है। जबकि ट्रैक के निर्माण को अभी मात्र डेढ़ वर्ष ही हुए हैं। अभी से ट्रैक खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के बजाय दुर्घटना का सबब बना हुआ है। यह उस स्टेडियम के हाल है, जो एशिया का दूसरा सबसे ऊंचाई वाला स्टेडियम है। इसे भारत-चीन युद्ध के वीर शहीद राहफलमैन जसवंत सिंह के नाम से जाना जाता है। जिला मुख्यालय पौड़ी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को संवारने के लिए खेल विभाग द्वारा शहीद जसवंत सिंह खेल स्टेडियम रांसी का निर्माण किया है। स्टेडियम में वर्ष 2022-23 में सिंथेटिक ट्रैक, बालक-बालिका छात्रावास सहित अन्य निर्माण कार्य शुरू हुए थे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पेयजल निर्माण निगम खेल इकाई देहरादून को सौंपी गई थी। निर्माण कार्य में 22 करोड़ 29 लाख 47 हजार की लागत आई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन फरवरी 2024 को रांसी स्टेडियम के इस निर्माण कार्य का लोकार्पण किया था। सीएम के लोकार्पण को अभी डेढ़ साल ही हुआ है। लेकिन यहां का सिंथेटिक ट्रैक ट्रैक जर्जर हो गया है। इस मामले में जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने कहा अभी इसका रख रखाव की जिम्मेदारी कार्यकारी संस्था की है और कार्यकारी संस्था को निर्देशित कर दिया गया है ओर जल्द ही ट्रेक को ठीक करवा दिया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

