Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल बने सीएम धामी, युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति
    उत्तराखण्ड खास ख़बर देश राज्य समाचार

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल बने सीएम धामी, युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति

    Social ScanBy Social ScanSeptember 29, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल बने सीएम धामी

    युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति

    सीएम धामी ने स्वयं धरना स्थल जाकर समाप्त कराया धरना

    विपक्ष की छद्म राजनीति पर सीएम धामी का करारा प्रहार

    युवा हित में निर्णय लेने में एक बार सबसे आगे दिखे सीएम धामी

    उत्तराखण्ड में यूकेएसएसएससी परीक्षा नकल प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर युवाओं की मांग के अनुरूप सीबीआई जांच की संस्तुति दी और छात्रों के साथ संवाद किया। इस कदम ने उनकी जनप्रियता, संवेदनशील नेतृत्व और युवा हितैषी छवि को स्पष्ट रूप से सबके समक्ष प्रस्तुत किया है।

    सीएम धामी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय उनके युवाओं के हित और न्याय के प्रति गहन प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

    धरना स्थल पर उनकी उपस्थिति ने न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि विपक्षी खेमों की राजनीतिक चालों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। कई संगठन छात्रों के माध्यम से सरकार पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सीएम धामी के संवेदनशील और समर्पित नेतृत्व ने सभी विरोधी प्रयासों को असफल कर दिया।

    विशेषज्ञ मानते हैं कि इस पूरे प्रकरण में सीएम धामी ने जो दृष्टिकोण अपनाया, वह केवल प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि सर्वस्पर्शी और एक अभिभावक के रूप में उत्कृष्ट नेतृत्व का उदाहरण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा हमारी प्राथमिकता हैं और उनके भविष्य और हितों के लिए हर कदम उठाना राज्य का कर्तव्य है।

    इस फैसले से यह भी साबित होता है कि सीएम धामी का नेतृत्व केवल नीति बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे हर संवेदनशील परिस्थिति में स्वयं उतरकर निर्णय क्रियान्वित करने में विश्वास रखते हैं। उनके इस कदम ने युवाओं के बीच विश्वास और आशा की भावना पैदा की और यह संदेश दिया कि जब नेतृत्व संवेदनशील और जवाबदेह हो, तो कोई भी विवाद लंबे समय तक नहीं टिक सकता।

    इस प्रकार, यूकेएसएसएससी नकल प्रकरण में सीएम धामी का मास्टरस्ट्रोक सीबीआई जांच की मंजूरी और धरना स्थल पर व्यक्तिगत उपस्थिति न केवल विवाद सुलझाने में निर्णायक रहा, बल्कि उन्हें युवाओं के हितैषी, समाज के संरक्षक और संवेदनशील अभिभावक के रूप में स्थापित कर गया। यह घटना उत्तराखण्ड के युवाओं और आम जनता के लिए प्रेरक उदाहरण है कि नेतृत्व केवल निर्णय लेने तक सीमित नहीं, बल्कि सक्रिय संवाद, संवेदनशीलता और निष्पक्ष कार्रवाई के माध्यम से ही समाज में भरोसा और स्थायित्व पैदा कर सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Read More

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?