हल्द्वानी पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार खराब हो रही कानून व्यवस्था और पिछले दिनों पंचायत चुनाव के दौरान नैनीताल में अपहरण और फायरिंग के अलावा हल्द्वानी में हुई कई अपराधी घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने आज हल्द्वानी में बाद धरना प्रदर्शन किया है जहां धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ अपना विरोध जताया है हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के अलावा कांग्रेस के कई विधायक हल्द्वानी के बुद्ध पार्क पहुंचे जहां प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए गए. इस दौरान वक्तवाओ ने कहा कि नैनीताल जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है दिनदहाड़े लोगों का अपहरण और हत्याएं हो जा रही है. महिलाये सुरक्षित रही है महिला अपराध लगातार बढ़ रहा है नैनीताल पुलिस भाजपा और प्रदेश सरकार के इशारों पर काम कर रहे हैं. यहां तक की इसके खिलाफ कोई आवाज उठा रहा है तो प्रदेश सरकार और पुलिस उसको दबाने का काम कर रही हैं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन महारा मैं प्रदेश सरकार और भाजपा पर कई आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं केंद्र सरकार से आई रिपोर्ट में महिला अपराध में उत्तराखंड नंबर एक पर है. उत्तराखंड लगातार लूट अपहरण हत्याओ के अलाव अन्य अपराध हो रहे हैं पंचायत चुनाव में नैनीताल में जो अपराध भाजपा के लोगों ने किया है उसको पूरा देश में देखा है लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. पंचायत चुनाव में दिनदहाड़े प्रत्याशियों का अपहरण हो जाता है बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को पुलिस थाने में बैठकर उनको प्रताड़ित कर रही है. पर पुलिस लगातार सरकार और भाजपा के दबाव में काम कर रही. लेकिन आने वाले समय में अब उत्तराखंड की जनता सरकार को जवाब देगी इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से नैनीताल पुलिस पंचायत चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष और विधायकों के साथ-साथ चुने हुए जनप्रतिधियो के साथ मारपीट और गलत व्यवहार किया है वह माफी के काबिल नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार पुलिस के उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तब तक कांग्रेस का आगे भी आंदोलन जारी रहेगा इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और नैनीताल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
Thursday, July 30

