Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
    • यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
    • अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
    • गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
    • हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»79वें स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया झंडारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन, धराली आपदा पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
    उत्तराखण्ड देश राज्य समाचार

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया झंडारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन, धराली आपदा पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना

    Social ScanBy Social ScanAugust 15, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आज प्रातः 9 बजे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधानभवन, देहरादून परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

    झंडारोहण के उपरांत अपने उत्साहवर्धक संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज़ादी का यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों, मूल्यों और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

    उन्होंने धराली आपदा में हुए जनहानि एवं क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुई घटना का उल्लेख किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि यह आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सैन्य सामर्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।इस अवसर पर उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को हाल ही में संपन्न NISAR उपग्रह प्रक्षेपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की यह प्रगति विश्व में हमारे वैज्ञानिक कौशल और शोध क्षमता का प्रमाण है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव हमारे लिए गर्व का विषय है। चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, तथा पहाड़ी क्षेत्रों के सतत विकास हेतु प्रधानमंत्री द्वारा दी गई प्राथमिकता ने उत्तराखंड के विकास को नई गति प्रदान की है।

    राज्य स्तर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर है। ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में सुधार, स्टार्टअप रैंकिंग में प्रगति, पर्वतमाला परियोजना, मानसखंड मंदिर माला योजना, तथा ऑल वेदर रोड जैसी आधारभूत संरचना परियोजनाएं उत्तराखंड की आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं।

    अपने संबोधन में उन्होंने हाल ही में विधानसभा में स्थापित अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का भी उल्लेख किया, जो नीति निर्माण और शोध को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि इस संस्थान ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के साथ एक एमओयू किया है, जिसके अंतर्गत जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन के क्षेत्र में ठोस कार्य किए जाएंगे। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी।

    अंत में, विधानसभा अध्यक्ष ने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर “विकसित भारत @ 2047” के लक्ष्य की ओर बढ़ना है और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

    September 14, 2026
    Read More

    यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल

    September 14, 2026
    Read More

    अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान

    September 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

    September 14, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

    September 14, 2026

    यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल

    September 14, 2026

    अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान

    September 13, 2026
    Most Popular

    वोटिंग के बीच फिर निशाने पर EVM, कहीं हुई खराब तो कहीं मिला बीजेपी का टैग

    May 25, 2024

    गजब! कैंसर से अध्यापक की मौत, चुनाव में लगी दी ड्यूटी… न पहुंचने पर FIR दर्ज कराई

    May 31, 2024

    नोट गिन कर बताओ…जयमाल से पहले दुल्हन ने लिया दूल्हे का टेस्ट, निकला अनपढ़ तो तोड़ दी शादी

    June 9, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?