उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने देहरादून विधानसभा में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 32 विधायकों ने 547 प्रश्न सदन में प्रश्न काल के लिए लगाए हैं। अभी तक तीन विधेयक भी प्राप्त हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही चाहे देहरादून विधानसभा में हो या फिर गैरसैंण के भराड़ीसैंण में हो दोनों जगह इसकी तैयारी है। यह बात इसलिए सामने आ रही है क्योंकि इस समय उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन इत्यादि की घटनाएं ज्यादा बढ़ रही हैं और प्रदेश के विभिन्न देशों में भारी बारिश के चलते लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र आहूत किया गया है। लेकिन मौसम इत्यादि को लेकर अगर किसी तरह की समस्या आती है तो देहरादून में भी सदन की कार्यवाही को सुचारू ढंग से चला सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी तक किसी विधायक ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत किए जाने को लेकर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनौतियां चाहे जो भी हो जीवन में चुनौतियां आती हैं और सभी लोग उनका सामना करते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Tuesday, September 15

