Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में प्रदेश के 25 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान……
    उत्तराखण्ड खास ख़बर

    डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में प्रदेश के 25 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान……

    Social ScanBy Social ScanJuly 1, 2025Updated:January 8, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन

    स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों के लिए की 05 बड़ी घोषणाएं

    नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित “डॉक्टर ऑफ़ द ईयर” सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार इसी वर्ष से “डॉक्टर ऑफ़ द ईयर” की तर्ज पर मेडिकल फैकल्टी के लिए 05 चरक अवार्ड और उत्कृष्ट डॉक्टर के लिए 05 सुश्रुत अवार्ड प्रारंभ करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अवार्ड के लिए राज्य सरकार 1,00,000/-, 75000/- और 50000/-  और 25- 25 हजार रुपए की धनराशि भी प्रदान करेगी। इसके साथ ही जिन डॉक्टर को और मेडिकल फैकल्टी को यह अवार्ड प्राप्त होगा उनको ट्रांसफर के मामले में 2 वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी और  साथ ही एक वर्ष के लिए अध्ययन हेतु विदेश भेजने की व्यवस्था करने की घोषणा की।

    lo
    राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर गर्वनमेंट दून मंडिकल काॅलेज के ऑडिटोरियम में ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड- 2025‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पद्म श्री डॉ. बी. के. एस. संजय एवं अध्यक्ष डॉ. ओंकार सिंह थे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण त्रिपाठी, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना तथा दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन भी मंचासीन थे।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि 2025 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सभी पदों में नियुक्ति हो जाएगी। साथ ही पदोन्नति को भी शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर्स का एक अलग से काडर बनाया जाएगा तथा पर्वतीय भत्ता 50 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने इस वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल फैकल्टी के लिए शत प्रतिशत आवास बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने चिकित्सकों तथा मेडिकल फैकल्टी के ट्रांसफर के लिए अलग से ट्रांसफर नीति लाने की घोषणा भी की, जिसमें एक व्यक्ति एक पद पर एक जगह 03 वर्ष से अधिक नहीं रहेगा।
    मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पूरे प्रदेश से चयनित 25 उत्कृष्ट डॉक्टर को इस वर्ष का “डॉक्टर ऑफ़ द ईयर” अवार्ड प्रदान किया।

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पद्म श्री डॉ. बी. के. एस. संजय ने कहा कि आज सड़क दुर्घटनाएं विकलांगता का मुख्य कारण है। सड़क दुर्घटनाओं ने प्रदेश में तबाही मचा रखी है। हर साल लगभग 1500 दुर्घटनाएं होती है जिनमें 1000 लोगों की मौत हो जाती है। डॉ. संजय ने मुख्य अतिथि माननीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी से अनुरोध किया कि सड़क सुरक्षा स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो यह न केवल प्रदेश बल्कि देश के हित में ऐतिहासिक कदम होगा।

    कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. ओंकार सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का इतना व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए कि समाज का एक तबका इसका लाभ ही ना ले सके। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण त्रिपाठी ने स्वस्थ जीवन एवं सफल इलाज में आयुष चिकित्सा के महत्व को रेखांकित किया। चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड के निदेशक, डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि चिकित्सकों को कुछ हद तक निष्काम भाव से सेवा करनी चाहिए और समाज को उनके सेवा भाव की सराहना करनी चाहिए। कार्यक्रम को दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन ने भी संबोधित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के अन्य अतिथियों ने भी चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन आयोजन सचिव एवं दिव्य हिमगिरि के संपादक कुँवर राज अस्थाना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ आशीष उनियाल ने दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने डॉ ऋचा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न बी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर ओंकार सिंह ने चिकित्सकों के महत्व और चिकित्सा शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि पदम श्री डॉक्टर बी के एस संजय ने अपने संबोधन में डॉक्टर के साथ नर्स एनेस्थेटिक और लब टेक्निशियन की भूमिका को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अरुण त्रिपाठी ने चिकित्सा के क्षेत्र में आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि किस तरह से चिकित्सक को अपने ज्ञान का उपयोग करते हुए मरीज की सेवा करनी है उसे सेवा का फल ईश्वर के हाथ में है। राजकीय दूध मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन ने आज के दिन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया की किस तरह से देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस की शुरुआत हुई। इससे पूर्व अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के आयोजन एवं दिव्या हिमगिरि के संपादक कुंवर राज स्थान ने कार्यक्रम के विषय के बारे में बताया और इस वर्ष चयनित डॉक्टरों की प्रक्रिया और पूर्व के कार्यक्रमों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रिचा ने किया एवं वोट आफ थैंक्स एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर आशीष उनियाल ने दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ आशीष उनियाल एवं कंवर राज अस्थाना ने मंचासीन सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

    जिनको सम्मानित किया गया

    1. डॉ. अनुराग रावत, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जॉलीग्रांट

    2. डॉ. जयंती सेमवाल, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जॉलीग्रांट

    3. डॉ. गुरजीत खुराना, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जॉलीग्रांट

    4. प्रो. (डॉ.) चंद्र शेखर, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार

    5. डॉ. ओमना चावला, राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार

    6. डॉ. डी.के. टम्टा, वीसीएसजी राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर (गढ़वाल)

    7. डॉ. दीपा हटवाल, वीसीएसजी सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर (गढ़वाल)

    8. प्रो. (डॉ.) वरुण कुमार, सीमा डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, ऋषिकेश,

    9. डॉ अंजुम सैयद, एम्स ऋषिकेश

    10. डॉ. शैलेन्द्र हांडू, एम्स ऋषिकेश

    11. डॉ. मोहित ढींगरा, एम्स ऋषिकेश

    12. डॉ. अजय कुमार गुप्ता, ऋषिकुल परिसर, यूएयू, हरिद्वार

    13. डॉ. ज्ञानेंद्र दत्त शुक्ल, गुरुकुल परिसर, यूएयू, हरिद्वार।

    14. डॉ. मन्नत मरवाहा, हर्रावाला कैम्पस, यूएयू, देहरादून

    15. डॉ. (लेफ्टिनेंट कर्नल) राहुल शुक्ला, गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय

    16. डॉ. (श्रीमती) सविता गोयल, सविता पैथोलॉजी सेंटर

    17. डॉ. पंकज अरोड़ा, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज

    18. डॉ तृप्ति ममगाईं, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज

    19. डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज

    20. डॉ.अखिलेश पांडे, ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस

    21. डॉ. उषा रावत, राजकीय अल्मोडा मेडिकल कॉलेज

    22. डॉ. अशोक कुमार, राजकीय अल्मोडा मेडिकल कॉलेज

    23. डॉ. अभय, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून

    24. डॉ.वंदना बिष्ट, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून

    25. डॉ शिव यादव, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026
    Read More

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026
    Read More

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Most Popular

    कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी, सड़कों एवं मेला भूमि के समतलीकरण कार्यों का मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में विवाद, महानगर की निर्वाचित टीम ने प्रदेश संगठन से तोड़ा नाता….

    October 8, 2026

    मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

    October 22, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?