विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान एक बार फिर अवैध खनन पर भड़कते हुए नजर आए ।
दरअसल विधायक मुन्ना सिंह चौहान जल भराव की समस्या का जायजा लेने के लिए नवाबगढ़ क्षेत्र में पहुंचे थे।
इसी दौरान शक्ति नहर के किनारे मुख्य मार्ग पर खुलेआम पड़े अवैध खनन के इस भंडारण को देखकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान का पारा गरम हो गया।
अवैध खनन के इन भंडारण की वजह से ही यहाँ मुख्य नाला भी क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हो गया है… यही वजह है कि क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बन रही है।

मौके पर मौजूद जल विद्युत निगम, पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन के अधिकारियों को विधायक ने जमकर लताड़ लगाते हुए… अवैध खनन के इन भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी विधायक मुन्ना सिंह चौहान का अवैध खनन की ट्राली को रोड पर रोकने का वीडियो वायरल हुआ था…जिसके बाद कांग्रेस को भी अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरने का मौका मिला था ।

मुन्ना सिंह चौहान ने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

