राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है बता दें कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना तक जारी कर दी गई थी जहां 25 जून से नामांकन प्रक्रिया होने का एलान कर दिया था आचार संहिता भी लागू हो गई थी प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू से ही सवालों के घेरे में रही है सबसे पहले समय पर चुनाव नहीं हुए जब समय निकल गया शासन ने आरक्षण व्यवस्था से संबंधित नियमावली की अधिसूचना (गजट नोटिफिकेशन) जारी किए बिना आरक्षण लागू कर दिया यही वजह है कि चुनाव प्रक्रिया पर हाईकोर्ट से रोक लग गई हालांकि आरक्षण से संबंधित एक अन्य याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है कांग्रेस का कहना है कि उसने तो पहले ही कह दिया था कि आरक्षण को लेकर कहीं ना कहीं कमियां एवं खामियां हैं और उसी को हाईकोर्ट ने भी सिद्ध कर दिया..सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज या कल में हम अपने प्रभारियों की सूची भी जारी कर देंगे और जैसे ही चुनाव की तारीख फाइनल होगी सभी दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
Friday, October 30

