उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी में अपने ही नेताओं के बीच खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के करीबी माने जाने वाने हरेंद्र सिंह लाडी ने रुद्रपुर के सिटी क्लब में आज प्रेस वार्ता कर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर फिर जुबानी हमला बोला। उन्होंने बेहड़ पर विधानसभा चुनाव में गदरपुर और रुद्रपुर की सीटों पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हरवाने का गंभीर आरोप लगाया था। लाडी ने कहा कि बेहड़ की भाजपा से साठगांठ है। कहा कि बेहड़ ने अपने अहम के चलते अपनी ही पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। किच्छा विधानसभा में अधिक विकास कार्य होने का यही कारण है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का विरोध करते हैं, जिससे पार्टी कमजोर हो रही है।
वही किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने भी अपने रुद्रपुर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की और हरेंद्र सिंह लाडी को जबाव दिया। उन्होंने कहा इस जुबानी जंग की शुरुवात लाडी ने ही की है वो तो पीछे हटने वाले नहीं है उन्होंने हरेंद्र लाडी को दंगे का आरोपी बताया है।
वही किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के समर्थन में रुद्रपुर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने रुद्रपुर के सिटी क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित कर अजीबोगरीब बयान दिया है। मोहन खेड़ा ने कहा अभी हम तैयारी कर रहे है पहले हम आपस में लड़, लें उसके बाद हम विपक्ष से लड़ेंगे। उन्होंने कहा अभी भी कांग्रेस विपक्ष से लड़ रही है, लेकिन बाद में मजबूती के साथ लड़ेगी।उन्होंने कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी पर भी जमकर निशाना साधा।

