एक तरफ तो भीषण गर्मी का प्रकोप उसके ऊपर बिजली के सितम से परेशान मंगलौर की जनता ने अब विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा के लोगो ने आज विधुत विभाग के अधिकारियों पर उद्योगपति को बिजली बेचने के आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से जैसे ही गर्मी बढ़ी है वैसे ही बिजली व्यवस्था पूरी चरमरा गई है भरी गर्मी में 24 घण्टों में मात्र कुछ ही घण्टे बिजली आ रही है जिसके चलते पानी की भी भारी किल्लत हो रही है
मोहल्ले के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कोई भी जनप्रतिनिधि संज्ञान नही ले रहा जबकि चुनाव के वक्त यह जन प्रतिनिधि जनता के हर दरवाज़े पर वोट माँगने जाते है पर उसके बाद उन्हें जनता की किसी भी समस्या से कोई मतलब नही रहता आज मंगलौर की जनता विधुत समस्या के साथ साथ पानी की भी समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है उन्होंने यह भी आरोप लगाए की बिजली का बिल भरने के बावजूद भी विधुत कर्मी उनके कनेक्शन भी काट रही है

