नैनीताल स्थित कैंची धाम भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। नैनीताल में पर्यटन सीजन और वीकेंड के दौरान पर्यटकों की भारी भीड़ बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन करने के लिए उमड़ रही है। पर्यटको की भारी भीड़ के करण सड़को पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है, जिस कारण स्थानीय लोगो को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। कैंची धाम में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियां भवाली में ही रोक कर सटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम को भेजा।
नैनीताल से 18 किलोमीटर दूर सिप्रा नदी के तट पर कैंची गांव में एक धाम है जहाँ एक छोटा सा मंदिर बनाया गया था। आज उस मंदिर का स्वरुप मान्यताओं और चमत्कारों के चलते आलीशान हो चुका है। दिल्ली से अल्मोड़ा जाने वाले राष्ट्रिय राजमार्ग 87 ई पर वैली में बने इस मंदिर को आध्यात्म का गढ़ माना जाता है।यहाँ लाखों की संख्या में भक्त बाबा का प्रशाद और आशीर्वाद लेने धाम में पहुँचते हैं। हनुमान भक्त बाबा नीब करोरी महाराज को भगवान हनुमान का अवतार बताया जाता है। इसके साथ ही कैंची धाम की स्थापना 15 जून 1964 को नीम करोली बाबा द्वारा की गई थी नीम करोली बाबा ने 1961 में पहली बार कैंची धाम की यात्रा की थी और तब से उन्होंने अपने मित्र पूर्णानंद की मदद से आश्रम की स्थापना की थी और तब से 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है जिसे बाहर से आये देश से विदेश के पर्यटक बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन करने आते हैं। और उसी दिन लाखों की संख्या में कैंची धाम में श्रद्धालुजन बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन करने आते हैं।

