उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वैसे तो एम डी डी ए का दूसरा नाम भ्रष्टाचार विभाग है हालत यह है कि आज राजधानी में ही बिना नक्शे के मानकों को दरकिनार कर बिल्डरों द्वारा हर जगह फ्लैट, आवसीय नक्शे पर व्यावसायिक भवन और जगह-जगह वेडिंग पॉइंट को स्वीकृति बिना मनको के दे रखी है जिससे आज राजधानी में अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है ऐसा नहीं है कि विभाग के अधिकारियों को पता नहीं क्योंकि विभाग के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी सेटिंग गैटिंग का खेल कर कंपाउंडिंग कर इस धंधे को फलीभूत कर रहे हैं आज इसी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता विनोद चौहान ने एमडीडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया उनका कहना है कि आज जिस तरह अधिकारियों की मिली भगत से जगह-जगह अवैध प्लाटिंग माल और फ्लैट बनाए जा रहे हैं उसे आने वाले समय में आम जनमानस को खामियाजा भुगतना पड़ेगा आलम यह है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नही पड़ रहा । उन्होंने कहा यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग धरने पर बैठ जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
Sunday, September 13

