दून अस्पताल देहरादून जहाँ ओपीडी और आईपीडी में हर रोज करीब तीन हजार मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा सैकड़ों मरीज भर्ती भी रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है आपको बतादें दून अस्पताल में बीते सोमवार को फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान कई खामियां मिलीं। दमकल विभाग की टीम ने फायर वाटर पंप को शुरू किया तो उसकी बैटरी ही नहीं चली। चार अग्निशमन यंत्र भी खराब मिले। इससे यह पता चलता है कि लंबे समय से फायर सेफ्टी का रिहर्सल नहीं किया गया था। यह सब तब सामने आया है, जब हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पूरे देश में सुरक्षा मॉक ड्रिल की गई है। ऐसे में दून अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम फेल होना कई सवाल खड़े कर रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है इसको लेकर अस्पताल को एक पत्र भी लिख रहे है साथ की इसको लेकर डीएम सविन बंसल को भी सूचित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
Friday, October 30

