Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»केंद्रीय योजनाओं से न करें छेड़छाड़… पीएम मोदी ने CM-Dy CM को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए दिया मंत्र
    देश

    केंद्रीय योजनाओं से न करें छेड़छाड़… पीएम मोदी ने CM-Dy CM को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए दिया मंत्र

    Social ScanBy Social ScanJuly 28, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियो को कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने अपने राज्यों में 100 फीसदी जमीन पर उतारें और केंद्र सरकार की योजनाओं में कोई बदलाव ना करें. पीएम मोदी ने रविवार को बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बातें कहीं.

    पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार कोई भी योजना सोच समझकर और जनता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखकर तैयार करती है, ऐसे में उसमें कोई फेरबदल, जोड़/घटाना ना करें. पीएम ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को अपने अपने राज्यों में लागू करने की कोशिश करें और उन योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र के प्रयासों में कोई मिलावट न करें.

    मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में पीएम मोदी ने विकसित भारत और 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का मंत्र दिया. बीजेपी के 13 मुख्यमंत्रियों और 15 उपमुख्यमंत्रियों ने दो दिनों तक दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में बैठक कर लोक कल्याण, विकसित भारत भारत और जनता से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने को लेकर विचार-विमर्श किया.

    5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का दिया मंत्र

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने और भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मंत्र भी दिया.

    सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के नतीजों को ध्यान रखते हुए पीएम मोदी ने यह नसीहत भी दी कि जनता के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को जमीन पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक उसे पहुंचाने पर खास ध्यान दिया जाए. उन्होंने इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की नसीहत दे डाली.

    बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और धरातल पर सभी लाभार्थी तक पहुंचने पर चर्चा हुई. पीएम ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेजी लाने पर जोर दिया. साथ ही पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में राज्यों की भूमिका पर चर्चा की.

    बेहतरीन योजनाओं पर हुआ मंथन

    एक दूसरे राज्यों की सुशासन और उनके राज्यों की बेहतरीन योजनाओं को दूसरे राज्यों में लागू करने को लेकर चर्चा और प्रेजेंटेंशन दिया गया. नई शिक्षा नीति पर शिक्षामंत्री धर्मेद्र प्रधान ने प्रेजेंटेशन दिया. प्रधान ने नई शिक्षा नीति को लागू करने में राज्य सरकारों की भूमिका की चर्चा की और राज्य सरकारों से जो अपेक्षायें हैं, उस पर विस्तार से चर्चा की.

    असम सरकार के सरकारी खाली पदों पर चलाए गए शीघ्र भर्ती अभियान, यूपी के ग्रामीण सचिवालय के डिजिटलाईजेशन और एक ट्रिलियन इकोनॉमी को लेकर उठाए गए कदम पर सीएम योगी मे प्रेजेंटेंशन दिया.,

    बिहार सरकार के अवैध खनन को रोकने में तकनीक के प्रयोग पर प्रेजेंटेशन दिया गया. त्रिपुरा के सीएम ने अमार सरकार योजना पर प्रेजेंटेशन दियाा.

    विकसित भारत का लक्ष्य करेंगे हासिल

    बैठक के बाद बीजेपी सुशासन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय सहस्रबुद्धे ने बताया कि अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विश्वास जताया है कि केंद्र और राज्य सरकारें अधिक मजबूती से लोक कल्याण के समन्वित प्रयासों में लगती हैं तो विकसित भारत का लक्ष्य हम निश्चित हासिल कर पायेंगे. विरासत का विकास और विकास की विरासत का निर्माण, इन दोनों का हमारी विकसित भारत की संकल्पना में विशेष महत्व है. इस का भी ध्यान हम सभी को निरंतर रखना चाहिए.

    उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी के सुशासन के एजेंडे के तहत इस तरह की मुख्यमंत्री परिषद का आयोजन समय-समय पर होता आया है। इस वर्ष दूसरी बार मुख्यमंत्री परिषद की यह बैठक हुई है.

    इस बैठक में प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने से लेकर विकास कार्यक्रमों में जन-भागीदारी पर और अधिक बल देने की दृष्टि से और भी प्रयासों की आवश्यकता तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हुए लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुँच बढ़ाने के उपायों की भी विस्तार से चर्चा की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?