Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    • “IVARA Parkland” हरिद्वार के आगे हाईकोर्ट के आदेश भी बेमायने?
    Saturday, March 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»राजस्थान»पेपर लीक का बड़ा मुर्गा पकड़ो… किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं सचिन पायलट?
    राजस्थान

    पेपर लीक का बड़ा मुर्गा पकड़ो… किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं सचिन पायलट?

    Social ScanBy Social ScanJuly 25, 2024Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    राजस्थान में पेपर लीक की गूंज फिर से सुनाई देने लगी है. किरोड़ी लाल मीणा के एसओजी दफ्तर जाने के एक दिन बाद ही सचिन पायलट ने भी पेपर लीक में कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. राजधानी जयपुर में एनएसयूआई के एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कहा, पेपर लीक पर सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रही है, सरकार बड़े मुर्गों को पकड़ने से पीछे हट रही है.

    सचिन पायलट के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आखिर वो बड़ा मुर्गा कौन है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए किरोड़ी लाल मीणा के बाद पायलट सरकार पर दबाव बना रहे हैं?

    किरोड़ी ने SOG को सौंपे 6 लोगों के नाम

    राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को पेपर लीक से जुड़े 6 नाम सौंपे थे. दफ्तर से निकलने के बाद किरोड़ी ने पत्रकारों से कहा- मैंने 6 बड़े नाम एसओजी को सौंप दिए हैं. अगर इन लोगों को नहीं पकड़ा गया तो मैं धरना दूंगा.

    किरोड़ी ने आगे कहा कि नाम अभी नहीं बताऊंगा, लेकिन राजस्थान परीक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने ही पूरे सिस्टम को कबाड़ किया था. राजस्थान में पेपर लीक मामले की जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ही कर रही है.

    अब पायलट का इशारा किस तरफ है?

    किरोड़ी लाल मीणा के नाम सौंपे जाने के एक दिन बाद पायलट ने बड़े मुर्गों को पकड़ने की मांग की है. पायलट ने कहा है कि पेपर लीक हो कैसे जाता है और इसके पीछे के लोगों के बारे में पता क्यों नहीं चलता है? अभी नीट का पेपर लीक हो गया. इससे पहले कई और पेपर लीक हुआ है. यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. हमें पेपर लीक के चेहरे को सामने लाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.

    पायलट मई 2023 में अपने ही सरकार के खिलाफ इस मुद्दे को लेकर पदयात्रा निकाल चुके हैं. उस वक्त अशोक गहलोत सरकार की काफी किरकिरी हुई थी.

    गहलोत सरकार पर बीजेपी ने संगठित तरीके से पेपर लीक कराने के आरोप लगाए थे. अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया था कि गहलोत ने सरकार में रहने के दौरान पेपर लीक के आरोपियों को बचाने का काम किया था.

    शर्मा के मुताबिक राजस्थान में जब रीट का पेपर आउट हुआ तो उस वक्त माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जरोली की भूमिका सामने आई थी, लेकिन गहलोत उन्हें बचाने में जुट गए.

    राजस्थान में पेपर लीक के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी रडार पर हैं. प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुका है. राजस्थान में जब पेपर लीक की घटनाएं हुई थी, उस वक्त डोटासरा शिक्षा मंत्री थे.

    विधानसभा में हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा के जेल जाने की भविष्यवाणी की थी. इस पर डोटासरा विफर पड़े थे. डोटासरा ने दिलावर को चैलेज देते हुए कहा था कि अगर सबूत है, तो गिरफ्तार कर लेना.

    पेपर लीक में अब तक 38 की गिरफ्तारी

    राजस्थान में शिक्षक भर्ती के पेपर लीक में अब तक 38 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. यह गिरफ्तारी और प्रवर्तन निदेशालय और एसओजी की अलग-अलग कार्रवाई में हुई है. रीट पेपर लीक मामले में सबसे बड़ी गिरफ्तारी जयपुर के जिला समन्यवक प्रदीप पराशर की हुई है. पराशर पर आरोप है कि उसने एग्जाम से कुछ घंटे पहले सीलबंद पेपर को लीक किया था. यह पेपर लीक साल 2021 में हुआ था.

    पेपर लीक मामले में सरकार ने शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष समेत 3 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था. भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में सब इंस्पेक्टर भर्ती, सीएचओ भर्ती, लाइब्रेरियन भर्ती और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    पिता, सौतेली मां और बहन को मारा, 50-50 किलो के पत्थर बांधकर पानी में फेंका; आखिर क्यों हत्यारे बने बेटे?

    July 29, 2024
    Read More

    एक दिन पहले मनाया 18वां बर्थडेे, फिर ‘सॉरी’ बोलकर पांचवीं मंजिल से कूदी NEET छात्रा

    July 28, 2024
    Read More

    आनंदपाल एनकाउंटर मामले में जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CBI की क्लोजर रिपोर्ट किया खारिज

    July 25, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

    March 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?