Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • 7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल
    • मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
    उत्तरप्रदेश

    मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

    Social ScanBy Social ScanMay 28, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल, तीन तमंचे और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

    जानकारी के अनुसार, नवयुवकों का एक गैंग मोबाइल लूट और खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाता था. बीते सोमवार को भी मुजफ्फरनगर के शाहपुर और मंसूरपुर इलाके में लूट की दो घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में से एक में लुटेरों ने लूट के बाद एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. एक ही दिन में घटी दो बड़ी घटनाओं ने मुजफ्फनगर पुलिस की नींद हराम कर दी. एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस को अलर्ट करते हुए जिले से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया.

    ईंट के भट्टे के पास हुआ एनकाउंटर

    पुलिस को जब सूचना मिली कि लुटेरे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं, तभी एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिले की पुलिस को अलर्ट पर करते हुए चेकिंग के आदेश दिए. गश्त के दौरान शाहपुर पुलिस को मंसूरपुर रोड पर बने ईंट के भट्टे के पास लुटेरों के होने की खबर मिली. इसके बाद शाहपुर पुलिस और मुजफ्फरनगर की एसओजी टीम ने लुटेरों को ईंट भट्टे के पास घेर लिया. पहले तो पुलिस ने लुटेरों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन लुटेरों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

    फायरिंग में पुलिसकर्मी किसी तरीके से बच गए. पुलिस ने भी अपने को बचाए रखने के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें 3 लुटेरों के पांव पर गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े. इसी दौरान एक लुटेरा फायरिंग करते हुए फरार हो गया. पुलिस ने मौके से 32 बोर की एक रिवाल्वर, 32 बोर की एक पिस्टल और 3 तमंचो के साथ-साथ 21 जिंदा कारतूस घटनास्थल से बरामद किए. इसके साथ लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन भी बरामद किए.

    एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

    मुजफ्फरनगर के एसपी देहात आदित्य बसंल ने मुठभेड़ स्थल पर जाकर निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर चोरों को हमने सरेंडर करने को कहा था, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें तीन लुटेरे घायल हो गए. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं. एसपी ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, साथ ही मुठभेड़ के दौरान फरार हुए चौथे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने राम नवमी पर किया कन्या पूजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    March 26, 2026

    7 साल बाद भी नहीं बनी लॉ यूनिवर्सिटी, हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने किया देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

    March 26, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?