अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने “मैं भी अंकिता भंडारी” अभियान की शुरुआत की। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अंकिता के न्याय की लड़ाई किसी एक बेटी की नहीं, बल्कि देश की सभी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़ा सवाल है। इस अभियान के जरिए हर बेटी की आवाज को बुलंद किया जाएगा। सुरभि द्विवेदी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति में तीन साल का समय लगाया, जिससे उसकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि जांच अंकिता के माता-पिता की तहरीर के बजाय किसी तीसरे व्यक्ति की शिकायत पर कराई गई, जिससे निष्पक्षता पर संदेह है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाए गए और रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजना गुजराल ने कहा कि सरकार का रवैया असंवेदनशील रहा है और अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
- राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Tuesday, March 24

