जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखंड नैनीडांडा के ग्राम कौला मल्ला तोक, खडोलियाखेत में स्थापित पीरुल कलेक्शन प्लांट तथा विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीरुल संग्रहण कार्य में लगी महिलाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की और इस पहल को ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बताया। महिलाओं ने पीरुल को सुखाने के लिए छोटी यूनिट मशीन की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीरुल कलेक्शन से महिलाओं को नियमित आय मिल रही है और इस कार्य को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिए कि पीरुल एकत्रित कर रही महिलाओं को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। डीएफओ ने बताया कि संबंधित भुगतान 31 जनवरी तक कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को पीरुल संग्रहण का लक्ष्य बढ़ाने और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित पीरुल संग्रहण से वनाग्नि की घटनाओं में कमी आएगी और महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि होगी। उन्होंने पैलेट निर्माण के लिए बाजार सर्वे कर आवश्यक समझौता करने के भी निर्देश दिए। पीरुल कलेक्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 250 कुंतल पीरुल एकत्र किया जा रहा है, जिसमें करीब 350 महिलाएं कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बेलर मशीन से पीरुल बंडलिंग प्रक्रिया की भी जानकारी ली
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
- नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई, 2027 में फिर प्रचंड बहुमत का दावा: मुख्यमंत्री धामी
- राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
Tuesday, March 24

