Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»आपदा प्रबन्धन पर धामी सरकार गिना रही उपलब्धी तो पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने उठाया सवाल, कांग्रेस का मिला समर्थन।
    उत्तराखण्ड खास ख़बर राज्य समाचार

    आपदा प्रबन्धन पर धामी सरकार गिना रही उपलब्धी तो पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने उठाया सवाल, कांग्रेस का मिला समर्थन।

    Social ScanBy Social ScanMarch 27, 2025Updated:January 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    एक तरफ जहां धामी सरकार आपदा प्रबंधन पर अपनी पीठ थापा रही है तो वहीं संसद में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन की पोल खोल दी है।

     

    उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में अपने 3 साल का जश्न मनाया है तो वहीं इस दौरान धामी सरकार ने आपदा प्रबंधन के दौरान सरकार की तत्परता और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उठाए गए कदमों को लेकर सरकार की उपलब्धि की नहीं लेकिन बीते रोज देश की संसद में उत्तराखंड से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकार के इन दावों की पोल खोल कर रख दी। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में बद्रीनाथ में हुई एवलांची घटना में मारे गए 8 मजदूरों पर अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए आपसे बेहद गंभीर हालत है।

     

    पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विशेष तौर से उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा से ठीक पहले यात्रा रूट पर पड़ने वाले बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के रूट पर मौजूद सभी एवलांच प्रोन ग्लेशियर पर संसद का ध्यान खींचा और बताया कि किस तरह से केदारनाथ मार्ग और बद्रीनाथ मार्ग जोखिम भरा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिकी का एक बड़ा हिस्सा धार्मिक और साहसिक पर्यटन पर टिकी हुई है। उन्होंने बद्रीनाथ जाते हुए नर और नारायण पर्वत पर मौजूद कंचनजंगा ग्लेशियर और रंडांग ग्लेशियर मैं आने वाले एवलांच की तरफ सदन का ध्यान खींचा कहा की इसकी वजह से यात्रा प्रभावित होती है और जान माल को भी खतरा बना रहता है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या इंग्लिश में और इन्फ्लेशन्स में आने वाले जोखिम भरे एवलांच के निस्तारण को लेकर के कोई विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। यह नहीं उन्होंने केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंदाकिनी नदी के दाहिनी तरफ सात एवलांच प्रोन जोन का भी जिक्र किया और इनको लेकर के भी क्या कार्ययोजना तैयार की जा रही है यह सवाल पूछा। इसके अलावा त्रिवेंद्र रावत ने अपने अनुपूरक सवाल में पर्यावरण संरक्षण की नीति और आपदाओं की विषम परिस्थितियों के दौरान आपदा प्रबंधन को लेकर भी सवाल किया

     

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र रावत के संसद में सवाल के बाद गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि दो चिंता त्रिवेंद्र रावत ने जाहिर की है वह स्वाभाविक है उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूरे भारत में इसे तकरीबन 130 प्रमुख ग्लेशियर झीलें चिहिंत हैं। हालांकि त्रिवेंद्र रावत द्वारा एवलांच ग्लेशियरों पर सवाल किया गया था लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रदेश में चिन्हित ग्लेशियर लेके आउटबर्स्ट फ्लड GLOF झीलों पर अपना जवाब दिया। हालांकि इस पूरे सवाल पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन से भी हमने जवाब लेने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि निश्चित तौर से जो बात देश की संसद में सामने आई है उसे पर सभी का ध्यान आकर्षित होगा। उन्होंने कहा कि जो सवाल संसद में त्रिवेंद्र रावत जी द्वारा उठाया गया है उसे पर निश्चित तौर से कार्रवाई होगी और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इस पर काम किया जाएगा।

     

    इसके अलावा आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ रूट पर पड़ने वाले एवलांच प्रोन ग्लेशियरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब भी ग्लेशियर का आकार बढ़ता है तो लगातार वहां पर कार्य की जाती है दोस्तों को खोलने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में दर्जनोग्लेशियर है हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल शोध नहीं हुआ है और इस तरह का कोई उत्तर नहीं है लेकिन इसके जहां पर रूटीन में कार्रवाई की जाती है यहां तकरीबन 7 से 8 ग्लेशियर ऐसे हैं जहां पर ज्यादातर जोखिम बना रहता है।

     

    देश की संसद में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र रावत द्वारा आपदा प्रबंधन पर उठाए गए सवाल पर उन्हें कांग्रेस का समर्थन मिला है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि निश्चित तौर से सरकार एक तरफ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि किनारे रही है तो उन्हीं के बड़े नेता ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन के हालातो की पोल खोल दी है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने उत्तराखंड में हुए आपदा के तमाम घटनाक्रमों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह से यह प्रदेश सरकार का फेलियर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है निश्चित तौर से ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर के क्या कर रही है इस पर पूछा जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Read More

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026
    Read More

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?