कैलाश पर्वत के दक्षिणी हिस्से में इस बार बर्फ नहीं दिखी । शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे पहले दल ने मीडिया से साझा की जानकारी ।यात्रा दल के लाइजन ऑफिसर एवं आईटीबीपी के एडीजी संजय गुंज्याल ने भी पांच साल में आए बदलाव पर चिंता व्यक्त की है लाइजन ऑफिसर संजय गुंज्याल ने बताया 2016 में उन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी तब दक्षिणी क्षेत्र में बर्फ अधिक देखने को मिली थी । पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख से पांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला 45 सदस्यों का का दल भारत लौट आया है ।

शुक्रवार देर शाम 7:30 बजे यात्री धारचूला पहुंचे। गुजरात निवासी सौम्य पटेल ने बताया कि कैलाश पर्वत के दक्षिणी हिस्से में बर्फ नहीं थी ।बाकी हिस्सों में भी बर्फ कम हुई है।
आपको बता दे कि अगस्त 2024 में भी ॐ पर्वत में बर्फ पिघलने से बर्फ विहीन हो गया था । जिससे ॐ पर्वत काला नजर आया था । हालांकि इसके दो तीन दिन बाद मौसम का मिजाज बदला और ॐ पर्वत में बर्फबारी हो गई थी ।
वहीं यात्रियों ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए सीमा तक सड़क निर्माण के लिए बी आर ओ की सराहना की ।

