रुड़की के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है आए दिन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है क्षेत्र में एक गैंग पिछले महीने भर से सक्रिय है जो महिलाओं को अपना निशाना बनाकर जेवरात लूट रहे है ,,,
भगवानपुर थाना की तेजुपुर चौकी के पास ही बीती रात चोरों ने दुकानें तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे सूचना के बाद स्थानीय कांग्रेस विधायक ममता राकेश धरनास्थल पर पहुंची और ssp हरिद्वार से घटना के बारे में बातचीत की उसके बाद धरना दे रहे लोगों को समझाया उन्होंने कहा कि तीन दिन का समय दिया है कि इन घटनाओं पर अंकुश भी लगेगा और चोरों का गिरोह भी सलाखों के पीछे होगा विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया….

