स्याना चट्टी में झील से जल निकासी के लिए पूरा प्रशानिक अमला लगा हुआ है पर स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की झील में जाकर उत्तराखंड सरकार सहित प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए
उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी क्षेत्र के कुपड़ा खड्ड में चट्टानी मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध हो गया, जिससे नदी ने झील का रूप ले लिया। झील का पानी अब स्यानाचट्टी कस्बे तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग ने स्यानाचट्टी में स्थित सभी घरों और होटलों को तत्काल खाली करवाया, वहीं यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में चेतावनी जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर ब्रिज तक पानी में डूब गया है। जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है

