Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ
    • “देहरादून नारी निकेतन में संदिग्ध मौत: सुजाता पॉल ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग”
    • हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…
    • मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में कुंभ 2027 की भव्य तैयारी, देव डोलियों की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
    • डेपुटेशन से परमानेंट तक खेल! सुजाता पॉल का एमडीडीए में पोस्ट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा
    • हरिद्वार में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी का खुलासा, प्लांट हेड गिरफ्तार
    • हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए 2 नए पुलों की मंजूरी, ट्रैफिक समस्या का होगा समाधान: सोनिका मेलाधिकारी
    Monday, March 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तरप्रदेश»टारगेट सीएम की कुर्सी और सियासत लोकसभा, अखिलेश ने लखनऊ को छोड़कर दिल्ली को क्यों चुना?
    उत्तरप्रदेश

    टारगेट सीएम की कुर्सी और सियासत लोकसभा, अखिलेश ने लखनऊ को छोड़कर दिल्ली को क्यों चुना?

    Social ScanBy Social ScanJune 14, 2024Updated:January 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आखिरकार अपने लिए सियासी मैदान चुन ही लिया. इंडिया गठबंधन को देश में सरकार बनाने का मौका भले ही न मिल सका हो, लेकिन एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में वह जरूर खड़ी नजर आ रही है. यूपी में जिन मुद्दों पर सीटें सपा को मिली हैं, उन्हें सूबे के विधानसभा से नहीं बल्कि लोकसभा के सदन से सियासी धार दिया जा सकता है. इसीलिए करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा सांसद रहने का फैसला किया है.

    अखिलेश यादव के इस कदम से माना जा रहा है कि वो अब लखनऊ के बजाय दिल्ली में डेरा जमाकर सियासत करेंगे. सपा प्रमुख भले ही दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें, लेकिन उनकी नजर उत्तर प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर है. अखिलेश दिल्ली से यूपी में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरण साधने की कवायद करते नजर आएंगे. अखिलेश के इस दांव को सपा के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के भविष्य के सियासत के तौर पर भी देखा जा रहा है.

    2022 के यूपी विधानसभा चुनाव सपा को भले ही बहुमत न मिल सका हो, लेकिन नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपनी सदस्यता छोड़ दी थी. यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालकर अखिलेश ने योगी सरकार की जवाबदेही तय करने का जिम्मा उठाया था. दिल्ली छोड़कर लखनऊ में डेरा जमाने के पीछे यूपी में संगठन को मजबूत करने और अपने सियासी आधार को जोड़कर रखने की थी. साथ ही बीजेपी के खिलाफ सियासी माहौल बनाने की थी. इसी का नतीजा 2024 के चुनाव में सपा को रिकार्ड मत हासिल हुए हैं.

    37 सीट जीतने में कामयाब रही सपा

    उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 37 सीटें सपा जीतने में कामयाब रही, जो अब तक के सियासी इतिहास में सबसे ज्यादा सीटें उसे मिली हैं. मुलायम सिंह यादव के दौर में सपा 36 सीटें ही जीत सकी थी. अखिलेश यादव को यूपी विधानसभा में रहकर जितनी कामयाबी हासिल करनी थी, वो कर चुके हैं. अब आगे की सियासी मंजिल को हासिल करने के लिए दिल्ली वापस लौटने का फैसला किया है. सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने कहा कि अखिलेश यादव की प्राथमिकता लोकसभा चुनाव में मिले समर्थन को आगे बढ़ाने का है. विधायक पद से इस्तीफा देने का मकसद यह नहीं है कि अखिलेश यादव यूपी छोड़ रहे हैं. सपा का अगला लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव और बीजेपी को हरहाल में सत्ता से बाहर करने का है.

    सपा के एजेंडे को धार देने का प्लान

    लोकसभा चुनाव में सपा को जिस फॉर्मूले और एजेंडे पर जीत मिली है, उसे यूपी की विधानसभा से नहीं बल्कि लोकसभा के सदन से धार देने की है. सपा ने पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) के फॉर्मूले पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन चुनाव जातिगत जनगणना, अग्निवीर और संविधान के मुद्दे पर लड़ा है. ये ऐसे मुद्दे हैं, जिनका सामाधान यूपी से नहीं बल्कि देश की सरकार से निकलनी है. अखिलेश यादव लोकसभा में इन मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने का काम करेंगे, क्योंकि इसे विधानसभा में उठाते थे तो बीजेपी नेता कहा करते थे कि ये काम राज्य सरकार से नहीं बल्कि केंद्र सरकार को करना है. इसीलिए अब लोकसभा के जरिए उसे धार देने की रणनीति बनाई है.

    सपा के लोकसभा सांसदों की संख्या अब बढ़कर 37 पहुंच गई है. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इतने सांसद को एक साथ जोड़े रखने के लिए अखिलेश यादव का उनके बीच रहना जरूरी है. पार्टी में किसी तरह की टूट और बिखराव की संभावना को पनपने नहीं देने के लिए भी संसद में उनका रहना अहम है. अखिलेश के सांसद रहने से सपा कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बना रहे, क्योंकि उनका नेता देश की संसद में है.

    सपा के 2019 में पांच सांसद थे, जिसके चलते लोकसभा सदन में सपा को किसी मुद्दे पर बोलने के लिए चंद मिनट का टाइम मिलता था, लेकिन अब 37 लोकसभा सांसद होने के चलते सपा को सदन में टाइम भी ज्यादा मिलेगा. ऐसे में अखिलेश यादव को अपनी बात रखने का पर्याप्त समय होगा और अच्छी तरह से अपनी बातों को रख सकेंगे. अखिलेश के समर्थन में सपा के 37 सांसद एक साथ खड़े नजर आएंगे. इस तरह अखिलेश यादव यूपी के साथ-साथ देश के मुद्दों को भी सियासी धार देते हुए नजर आएंगे.

    राष्ट्रीय फलक पर सपा की पहचान

    अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा ने अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है. जानकारों का कहना है कि सपा के देश में तीसरे नंबर की बड़ी पार्टी बनने के बाद अखिलेश यादव का सपना पार्टी को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने का है. इसे लखनऊ से नहीं दिल्ली से ही पूरा किया जा सकता है. सपा इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में चुनाव लड़ती रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी. अखिलेश यादव पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं और यादव समुदाय के बीच अपनी पैठ जमाने की है.

    PDA के आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति

    दिल्ली में डेरा डालकर केंद्र में अपने दम पर खुद को विपक्ष का एक मजबूत नेता साबित करना चाहेंगे. उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव लिहाज से फोकस करेंगे और सरकार को घेर सकते हैं. सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान कहते हैं कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में जीत मिली है और अब राष्ट्रीय स्तर पर पीडीए के आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति है. राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे, लेकिन प्रदेश स्तर की राजनीति पर भी उनकी नजर रहेगी. पीडीए फॉर्मूले से ही विधानसभा चुनाव लड़ने का भी प्लान है. अखिलेश यादव संसद से ही नैरेटिव सेट करने की कोशिश करेंगे और यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि संसद में उनके उठाए गए मुद्दों का यूपी में भी व्यापक असर पड़े.

    लोकसभा चुनाव की सियासी जंग फतह करने के बाद सपा के हौसले बुलंद और अखिलेश यादव की नजर 2027 के चुनाव पर है. अखिलेश की ख्वाहिश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की है. अखिलेश भले ही केंद्र की राजनीति के लिए दिल्ली जा रहे हों, लेकिन उनका फोकस उत्तर प्रदेश की सीएम पर है. ऐसे में अब समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के सामने अपने इस नए समर्थन को बचाए रखना भी एक चुनौती है. इसीलिए लोकसभा के जरिए प्रदेश की सियासत करेंगे और 2027 के चुनाव का नैरेटिव सेट करने की कवायद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

    January 30, 2026
    Read More

    मसूरी से दिल्ली-अमृतसर तक स्केट्स पर इतिहास रचने वाले दिग्गज सम्मानित, स्वर्ण जयंती पर भावुक हुए खिलाड़ी, अतीत की यादों में लौटी मसूरी

    December 16, 2025
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    अंकिता भंडारी के घर की पानी की सप्लाई रोक दी गई : सुजाता पाॅल

    March 30, 2026

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आपूर्ति व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की अहम मुलाकात

    March 28, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?