अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने और मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को मौजूदा सरकार लगातार कलंकित करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन चल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार अपने चहेतों को बचाने में लगी हुई है। नेगी ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलना सिर्फ एक परिवार का मुद्दा नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध पहाड़ की बेटियों की सुरक्षा से है। जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक बेटियां सुरक्षित नहीं हो सकतीं। वहीं UKD की नेत्री संतोष भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का जनसमर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि सीबीआई जांच की मांग और मजबूत होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सीबीआई जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Wednesday, March 25

